ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स की एक हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग बेईमानी बता रहे हैं।
क्या हुआ था मैदान पर? मैच के अंतिम क्षणों में जब पाकिस्तान 9 विकेट गंवा चुका था, तब बाबर आजम ने बाउंड्री की तरफ एक शॉट खेला। जेडन सील्स आसानी से उस गेंद को रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने उसे रोकने के बजाय बाउंड्री के बाहर जाने दिया।
सील्स का मकसद साफ था—अगर वे गेंद रोकते, तो बाबर आजम स्ट्राइक पर होते। अगले ओवर में वे नहीं चाहते थे कि बाबर बल्लेबाजी करें, इसलिए उन्होंने जानबूझकर चौका होने दिया ताकि आखिरी बल्लेबाज मोहम्मद अब्बास स्ट्राइक पर आ सकें।
आईसीसी के नियमों का क्या है पेच? क्रिकेट में अब यह बहस छिड़ गई है कि क्या सील्स पर कार्रवाई होनी चाहिए? फिलहाल, जानबूझकर गेंद छोड़ने के संबंध में आईसीसी के पास कोई स्पष्ट दंड का प्रावधान नहीं है। फेक फील्डिंग के लिए नियम जरूर हैं, लेकिन फील्डर द्वारा रन न रोकने को लेकर कोई लिखित सजा नहीं है।
जानकारों का मानना है कि जैसे बल्लेबाज खुद स्ट्राइक बचाने के लिए रन नहीं लेते, उसी तरह फील्डर का यह कदम भी स्मार्ट क्रिकेट की श्रेणी में आ सकता है। हालांकि, अंपायर चाहें तो मैच रेफरी के माध्यम से इसे खेल भावना का उल्लंघन मानते हुए जांच के दायरे में ला सकते हैं।
पाकिस्तान की शर्मनाक हार मैदान पर हुई इस घटना के बीच वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हरा दिया। 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम मात्र 120 रनों पर सिमट गई। बाबर आजम 58 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।
जेडन सील्स, जिन्हें उनकी चालाकी के लिए आलोचना मिल रही है, वही वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए। उन्होंने 14.2 ओवर में मात्र 20 रन देकर 5 विकेट झटके।
जस्टिन ग्रीव्स रहे ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ इस शानदार जीत के असली नायक जस्टिन ग्रीव्स रहे, जिन्होंने पूरे मैच में 7 विकेट चटकाए। पहली पारी में 5 और दूसरी में 2 विकेट लेने के अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी योगदान दिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 2 अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा।
Last ball of the over.
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) July 29, 2026
Babar Azam looked for a single to keep strike.
Jayden Seales deliberately let the ball go for four so the tailender would face the next over.
Smart cricket or should he be fined?
What do you think? #wivpak pic.twitter.com/EzDPP1JSA5
IND vs SL: शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका फतह की तैयारी, टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल और टीम इंडिया का ऐलान
मौत के साये में 13 भारतीय नाविक: यूक्रेन के पोर्ट पर ड्रोन हमलों के बीच अटकी जान
संसद में अचानक क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल? मची सियासी हलचल
PoK के प्रदर्शनकारियों को बताया भारत जैसा दुश्मन, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के विवादित बोल
CWG 2026: गुलवीर का ऐतिहासिक कारनामा और हरजिंदर का कमाल, भारत के पदकों की संख्या 12 हुई
23 साल बाद फिर पाकिस्तान पहुंचे तारा सिंह , लेकिन इस बार बदल गया है अंदाज; क्या बंटवारा 1947 दोहरा पाएगी गदर का इतिहास?
ये तो जुगाड़ों का भी जुगाड़ निकला: पहली मंजिल से बाल्टी में आता है सामान, वायरल हुआ वीडियो
CWG 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर दौड़ में जीता सिल्वर
रूस में सिलाई कर रहा था युवक, बिहार पुलिस ने दर्ज की FIR; नीट विरोध प्रदर्शन में फंसा पेंच
क्या अब ‘धुरी’ बनेंगे जेलेंस्की और नेतन्याहू? वॉशिंगटन में हुई मुलाकात से बढ़ी वैश्विक हलचल