लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विपक्ष, विशेषकर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के पीएम आवास के बाहर किए गए धरने को हताशा का परिणाम बताया और मिर्जा गालिब के शेर के जरिए उन पर तंज कसा।
पीएम आवास पर धरने पर तंज जितेंद्र सिंह ने 21 जुलाई की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी की लंबे समय से हसरत थी कि देश उन्हें प्रधानमंत्री चुने। जब यह हसरत पूरी नहीं हुई, तो वे हताश होकर 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर जाकर बैठ गए। मंत्री ने कहा, जब पुलिस ने विनम्रता से हटने का निवेदन किया, तो वे बड़े बेआबरू होकर वहां से निकले। उन्होंने गालिब के प्रसिद्ध शेर— बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले, बहुत निकले मेरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले —को पढ़कर राहुल के दबे हुए अरमानों पर कटाक्ष किया।
विपक्ष के आंकड़ों को बताया शरारत प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा 152 पेपर लीक और 750 करोड़ छात्रों के प्रभावित होने के दावे पर जितेंद्र सिंह ने कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, दुनिया की कुल आबादी ही 7.5 अरब है, पता नहीं प्रियंका गांधी ने यह आंकड़ा कहां से निकाला। यह या तो मनगढ़ंत है, शरारत है या फिर अज्ञानता। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि 2024 के बाद से इस मामले में अब तक 52 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
कांग्रेस को याद दिलाया पुराना इतिहास गौरव गोगोई के छात्रों पर जुल्म वाले बयान पर पलटवार करते हुए जितेंद्र सिंह ने 1969-1984 के असम के दौर को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि उस दौरान कांग्रेस शासन में 860 छात्र मारे गए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि गोगोई अपने पुराने अनुभवों के आधार पर बोल रहे थे।
शिक्षा क्षेत्र में गिनाए उपलब्धियां विपक्ष के स्कूलों को बंद करने के आरोपों को खारिज करते हुए मंत्री ने आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में यूनिवर्सिटी की संख्या 762 से बढ़कर 1093 हो गई है। मेडिकल शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि एमबीबीएस सीटें 51,300 से बढ़कर 1.39 लाख और पीजी सीटें 31,100 से बढ़कर 86,300 हो गई हैं। उन्होंने नई शिक्षा नीति (NEP) को क्रांतिकारी बताते हुए छात्रों के लिए एंट्री-एग्जिट विकल्प का बचाव किया।
एंटी-पेपर लीक कानून का रोडमैप अंत में, एंटी-पेपर लीक बिल पर बात करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर बेहद गंभीर है। सीबीआई ने मामले को अपने हाथ में लेने के बाद रिकॉर्ड समय में चार्जशीट दाखिल कर दी है और ट्रायल शुरू हो चुका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस नए कानून के तहत अब पेपर लीक से जुड़े मामलों का फैसला महज 5 महीने के भीतर सुना दिया जाएगा।
VIDEO | Parliament Monsoon Session 2026: Speaking in the Lok Sabha, Union Minister of State Jitendra Singh attacks Lok Sabha LoP Rahul Gandhi over protest outside PM s residence on July 21.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 29, 2026
He says, A story has been narrated here today, so I would like to narrate one as well.… pic.twitter.com/oT4bshSPZD
क्या यह स्मार्ट क्रिकेट या फिर खेल भावना के खिलाफ? पाक के खिलाफ वेस्टइंडीज के फील्डर की हरकत पर बवाल
लंच बना जानलेवा: गले में फंसा अंडे का निवाला, दोस्तों की मुस्तैदी से बची युवक की जान
आइशी घोष की गिरफ्तारी पर संसद में घमासान: आखिर कौन हैं यह चर्चित वामपंथी नेता?
सौरव दास-उमर खालिद का कनेक्शन: राजीव चंद्रशेखर ने छात्र आंदोलन की सच्चाई पर उठाए सवाल
सदन में क्यों झुक गए राहुल गांधी? हाथ जोड़कर स्पीकर से बोले- मैं चुप होकर बैठ जाता हूं
BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा : राहुल गांधी ने अमित शाह पर साधा निशाना, इस्तीफे की मांग की
चंद्रयान-5 मिशन: भारत और जापान की जुगलबंदी, चांद पर पानी की तलाश में नया इतिहास
भोपाल की दहलीज पर अन्नदाता का हुजूम: मूंग MSP पर छिड़ी जंग, CM हाउस तक पहुंची आंच
इन्हें पता है सत्ता नहीं मिलेगी, तो देश का माहौल बिगाड़ रहे राहुल : बीजेपी का कड़ा प्रहार
कल पासपोर्ट लेकर जाना होगा बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा : पाकिस्तान की संसद में गूंजी देश टूटने की चेतावनी