लोकसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पारित होने के बाद राजनीतिक पारा गरमा गया है। बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर सदन में झूठ बोलने और देश को भ्रमित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
छात्रों पर गोली चलने का दावा पूरी तरह झूठ: बीजेपी संबित पात्रा ने राहुल गांधी के उस बयान को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने छात्रों पर गोली चलाए जाने का दावा किया था। पात्रा ने कहा, बीजेपी स्पष्ट और आधिकारिक तौर पर कहती है कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर कोई गोली नहीं चलाई गई। राहुल गांधी का दावा पूरी तरह आधारहीन है।
जेब में विक्टिम कार्ड लेकर घूमते हैं राहुल बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे हमेशा अपनी जेबों में विक्टिम कार्ड लेकर चलते हैं। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी सदन में नया झूठ लेकर आते हैं और जब बेनकाब होते हैं, तो माइक बंद होने का बहाना बनाकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश करते हैं।
संवैधानिक मर्यादा और सुरक्षाबलों का अपमान संबित पात्रा ने राहुल गांधी के बयानों को सुरक्षाबलों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में सुरक्षाकर्मियों पर जो आरोप लगाए, वे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। साथ ही, युवाओं और मतदाताओं के लिए इडियट जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर उन्होंने देश के नागरिकों का अपमान किया है।
सत्ता का सपना टूटा, अब माहौल बिगाड़ने की साजिश बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को अच्छी तरह पता है कि उन्हें वोट से सत्ता नहीं मिलने वाली है। इसी हताशा में वे देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं। पात्रा ने कहा कि जहां बीजेपी ने छात्रों से बात कर समाधान निकाला, वहीं राहुल गांधी केवल भ्रामक बातें फैलाकर राजनीति कर रहे हैं।
तैयारी के बिना सदन में आए राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस में पात्रा ने यह भी कहा कि राहुल गांधी सदन में बिना किसी तथ्य और तैयारी के आते हैं। उन्होंने कहा कि एंटी पेपर लीक कानून पर 45 सांसदों ने चर्चा की और इसे मजबूत किया गया, लेकिन राहुल गांधी ने इन सकारात्मक प्रयासों के बजाय केवल झूठे आरोपों के जरिए सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।
#WATCH | Delhi: BJP MP Sambit Patra says, ...During the student agitation, our party leaders engaged with them (the students) and found a solution... A law was enacted in 2024 and subsequently amended to make it even more stringent. Around 45 MPs participated in this process.… pic.twitter.com/qZoAcjFT2C
— ANI (@ANI) July 29, 2026
संसद में अमित शाह पर राहुल का वार, भाजपा का हंगामा और अखिलेश की एंट्री
उसे बार-बार अंदर-बाहर न करें , वैभव सूर्यवंशी को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने टीम मैनेजमेंट को दी बड़ी सलाह
इन्हें पता है सत्ता नहीं मिलेगी, तो देश का माहौल बिगाड़ रहे राहुल : बीजेपी का कड़ा प्रहार
1000 करोड़ का बजट और शाहरुख का कैमियो: अल्लू अर्जुन की राका बनेगी ग्लोबल ब्लॉकबस्टर?
संसद में माइक बंद, सड़कों पर कील जड़ी लाठियां: राहुल गांधी ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की
मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर समय रैना का आमिर खान वाला तंज, राघव जुयाल भी नहीं रोक पाए हंसी
लंच बना जानलेवा: गले में फंसा अंडे का निवाला, दोस्तों की मुस्तैदी से बची युवक की जान
बेऊर जेल में छात्रों का अंधेरा : खूंखार अपराधियों के बीच कैद, परिजनों का फूटा गुस्सा
अब WhatsApp ऐप की जरूरत खत्म: सीधे वेब ब्राउजर से कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉल
एशियन गेम्स 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, नजरें स्वर्ण पदक और लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर