जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। क्यूशू द्वीप के कुमामोतो प्रांत में आए 7.1 तीव्रता के इस भूकंप में अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 62 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मलबे में दबी उम्मीदें बचाव दल और सैनिक दिन-रात मलबे को हटाने में जुटे हैं। सबसे अधिक नुकसान काशिमा शहर के ‘एयॉन मॉल’ और यत्सुशिरो स्थित ‘निप्पॉन पेपर इंडस्ट्रीज’ के कारखाने में हुआ है। मॉल में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 3 अभी भी लापता हैं। वहीं, कारखाने की चिमनी गिरने से 5 लोगों ने दम तोड़ दिया और 4 अन्य के फंसे होने की आशंका है।
बुनियादी सुविधाएं ठप भूकंप के कारण इलाके में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगभग 34,900 घरों में बिजली गुल है और 15,000 घरों में पानी की आपूर्ति ठप है। बेघर हुए 8,800 से अधिक लोग 400 से ज्यादा राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं।
सरकार की रेस अगेंस्ट टाइम प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा, समय तेजी से निकल रहा है, हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि मलबे में फंसे आखिरी व्यक्ति को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए। सरकार प्रभावित इलाकों में भोजन और जरूरी राहत सामग्री भेज रही है।
परिवहन सेवा पर असर भूकंप के बाद से बुलेट ट्रेन सेवाएं अभी भी निलंबित हैं। हालांकि, आसो कुमामोतो हवाई अड्डे पर परिचालन आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है, लेकिन सुरक्षा कारणों से कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।
जापान, जो दुनिया के सबसे संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्रों में आता है, एक बार फिर इस आपदा से उभरने की कोशिश कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि बचाव कार्य जारी रहने के कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
Japan Quake Death Toll Hits 13 as Rescuers Race Against Time in Collapsed Mall.
— JAS (@JasADRxquisites) July 29, 2026
At least 13 people are dead after a powerful earthquake struck southern Japan, Prime Minister Sanae Takaichi said Wednesday, as desperate search efforts continue for those still trapped.
The… pic.twitter.com/fE78mHQPoI
क्या मोहम्मद शमी की वनडे वर्ल्ड कप 2027 में होगी वापसी? BCCI का बड़ा खुलासा
भारत-नेपाल के बीच रेल क्रांति: पहली सीधी कंटेनर ट्रेन ने रचा इतिहास
भूसा काटने वाली मशीन चलाने वाली बेटी अब देश की शान: हरजिंदर कौर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर
WTC फाइनल की रेस: भारत के लिए श्रीलंका सीरीज क्यों है करो या मरो ?
सीधे मंदिर से आ रहा हूं... : पुलिस ने फूंक मरवाई तो खुल गई पोल, नशे में धुत युवक का वीडियो वायरल
संसद में अचानक क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल? मची सियासी हलचल
PoK में भड़की हिंसा, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले– ये भारत जैसे दुश्मन, कोई बातचीत नहीं होगी
लखनऊ: कंगना रनौत का पुतला जलाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ीं कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस इंस्पेक्टर लेकर ही भाग गए!
दिल्ली से झांसी मात्र 4 घंटे में: बुंदेलखंड का गेम चेंजर बनेगा नया एक्सप्रेसवे
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: रिंग में प्रीति और प्रिया का जलवा, भारत के लिए दो पदक पक्के