भारतीय क्रिकेट टीम का हालिया वनडे प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल की कप्तानी में मिली 1-2 की हार ने भारतीय गेंदबाजी की पोल खोल दी है। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में टीम के युवा पेस अटैक को काफी संघर्ष करते देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक मांग जोर पकड़ने लगी थी कि अनुभवी मोहम्मद शमी को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम में वापस लाया जाए।
पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर यह खबरें वायरल हो रही थीं कि बीसीसीआई शमी को वापस टीम में शामिल करने पर विचार कर रही है। दावे किए जा रहे थे कि बुमराह के साथ शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी 2027 के वर्ल्ड कप अभियान का हिस्सा होंगे। हालांकि, अब इन दावों की हकीकत सामने आ गई है।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लंबे प्लान का हिस्सा नहीं हैं। बीसीसीआई अब पूरी तरह से बदलाव के दौर में है। बोर्ड ने अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 15 युवा तेज गेंदबाजों का एक खास पूल तैयार किया है। चयनकर्ता अब इन्हीं युवा चेहरों को तराशकर भविष्य की टीम इंडिया तैयार करने पर फोकस कर रहे हैं।
मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। एड़ी की सर्जरी के बाद से वह लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में दम दिखाया है, लेकिन बीसीसीआई की नई यंग इंडिया पॉलिसी ने उनके लिए अंतरराष्ट्रीय दरवाजे लगभग बंद कर दिए हैं।
अगला वनडे वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 54 मुकाबले खेले जाएंगे। 2023 के जख्मों को भरने के लिए टीम इंडिया को अब नए गेंदबाजों के साथ एक मजबूत रणनीति की जरूरत है, जिसमें फिलहाल अनुभवी खिलाड़ियों के बजाय युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
क्या यह फैसला टीम इंडिया को 2027 में विश्व चैंपियन बना पाएगा? यह तो वक्त ही बताएगा।
🚨MOHAMMED SHAMI LIKELY TO RETURN IN INTERNATIONAL CRICKET🤯
— Akshat (@Cricketmythos) July 26, 2026
According to reports, Mohammed Shami is likely to feature in the ODI series against West Indies. He was not in the scheme of things but selectors are forced to rethink because of the dismal performance of Indian… pic.twitter.com/arJid2GSOk
WTC पॉइंट्स टेबल का गेम पलटा: हार के बाद पाकिस्तान सबसे नीचे, वेस्टइंडीज को मिली नई संजीवनी
अनुष्का शर्मा से पहले कौन थीं विराट कोहली की गर्लफ्रेंड्स ? जानिए विरुष्का तक का सफर
सेना की दौड़ से कॉमनवेल्थ के पोडियम तक: गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर रेस में रचा इतिहास
वायरल वीडियो: जान जोखिम में डालकर बाइक पर झूला झूलने लगा शख्स, वीडियो देख लोगों का दिमाग चकराया
कल पासपोर्ट लेकर जाना होगा बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा : पाकिस्तान की संसद में गूंजी देश टूटने की चेतावनी
CWG 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर दौड़ में जीता सिल्वर
पता नहीं शरीर साथ देगा या नहीं : पीरियड के पहले दिन वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने कैसे रची इतिहास की दास्तां?
गोली का आदेश डीएम देते हैं : संसद में राहुल गांधी के आरोपों के बाद सुर्खियों में आए IAS सनी कुमार सिंह, जानिए कौन हैं वो?
जापान में भूकंप का तांडव: 13 की मौत, पटरी से उतरी ट्रेन और मलबे में तब्दील हुआ शहर
लोकसभा में राहुल गांधी का बड़ा हमला: आरएसएस का शिक्षा तंत्र पर कब्जा, गृह मंत्री के आदेश पर चलीं पैलेट गन