स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। अब तक तीन सफल एपिसोड के बाद फैंस को चौथे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन आधिकारिक रिलीज से पहले ही इसके कुछ हिस्से इंटरनेट पर लीक हो गए हैं।
लीक क्लिप्स में नजर आए सितारे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और स्क्रीनशॉट्स ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। क्लिप्स में समय रैना के साथ स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, एक्टर राघव जुयाल, रोहन जोशी और कंटेंट क्रिएटर निहारिका एनएम पैनलिस्ट की कुर्सी संभालते नजर आ रहे हैं। इस लीक घटना ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है, वहीं फैंस के बीच शो को लेकर उत्साह चरम पर है।
राघव और समय की मजेदार नोकझोंक सामने आई एक क्लिप में राघव जुयाल, समय रैना को रोस्ट करते हुए मुनव्वर फारूकी की जमकर तारीफ करते हैं। राघव को अचानक मुनव्वर का पक्ष लेते देख समय भी हैरान रह जाते हैं। वहीं, दूसरी क्लिप में राघव अपनी आने वाली फिल्म भाई तेरा स्टार है का प्रमोशन करते हैं, तो समय रैना तुरंत तंज कसते हुए कहते हैं, कितनी बार खुद ही बताना पड़ेगा कि तुम स्टार हो? इसका जवाब देते हुए राघव ने आलिया भट्ट का नाम लिया, जिस पर समय ने मजेदार चुटकी ली।
कब और कहां देखें? लीक हुई क्लिप्स में पैनलिस्टों के बीच की कॉमेडी और तीखी नोकझोंक ने फैंस को शो देखने के लिए मजबूर कर दिया है। वायरल हो रहे इन वीडियोज के बाद अब हर कोई पूरे एपिसोड का इंतजार कर रहा है। इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का आधिकारिक चौथा एपिसोड 31 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
Finally watching the first episode of India s Got Latent Season 2. Looking forward to seeing Munawar Faruqui.#munawarfaruqui #samayraina
— Alam (@SHANE_ALAM08) July 27, 2026
pic.twitter.com/0e7OKOc2lj
संसद में पेपर लीक पर संग्राम: विपक्ष का सरकार पर तीखा हमला, सख्त कानून पर घमासान
PoK बना जंग का मैदान : रावलकोट में सड़कों पर बिछीं लाशें, चुनाव में खुलेआम खून-खराबा
कांग्रेस के दौर में भी लीक हुए पेपर : एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में जितेंद्र सिंह का तीखा प्रहार
PoK में भड़की हिंसा: प्रदर्शनकारियों पर सेना की गोलीबारी, आंदोलन संस्थापक के भाई समेत 14 की मौत
PoK में बरपा कहर: रावलकोट में पाक सेना की अंधाधुंध फायरिंग, 17 प्रदर्शनकारियों की मौत से दहला इलाका
Vivo T5x 5G अब नए फ्यूजन रेड अवतार में, 7,200mAh बैटरी और धांसू फीचर्स के साथ मचाएगा धूम
प्यार का खौफनाक अंत: शादी से मुकरा प्रेमी, चलती बाइक से युवती को घसीटा
सीजेपी छात्र आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रदर्शनकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई पर रोक, SIT गठन के निर्देश
बड़ा रेल हादसा टला: भिलाड स्टेशन पर पटरी से उतरी मेमू ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
दिल्ली-NCR में फिर आसमानी आफत : भारी बारिश से सड़कें बनीं दरिया, घंटों जाम में फंसी जनता