इंग्लैंड दौरे पर मिली असफलता को पीछे छोड़ते हुए भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में रनों का तूफान खड़ा कर दिया है। मात्र 15 साल की उम्र में वैभव ने वह कारनामा कर दिखाया है, जो क्रिकेट के इतिहास में आज तक कोई नहीं कर पाया।
दो अर्धशतक ठोक रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड हरारे में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव ने 81 रनों की शानदार पारी खेली। इस अर्धशतक के साथ ही वह दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 15 साल की उम्र में T20I क्रिकेट में दो अर्धशतक जड़े हैं। गौरतलब है कि क्रिकेट इतिहास में उनसे पहले इस उम्र में कोई भी खिलाड़ी एक भी अर्धशतक नहीं बना सका था।
तीसरे टी20 में गेंदबाजों की धुनाई सीरीज के निर्णायक मुकाबले में वैभव का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने महज 49 गेंदों का सामना करते हुए 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े। इस पूरी सीरीज में वैभव ने कुल 153 रन बनाए, जिसके साथ ही वह सीरीज के टॉप रन स्कोरर बन गए।
सीरीज में वैभव का प्रदर्शन:
सबसे कम उम्र में अर्धशतक का कीर्तिमान वैभव ने सीरीज के पहले मैच में ही इतिहास रच दिया था। 15 साल 118 दिन की उम्र में 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर वे पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। अब सीरीज के आखिरी मैच में एक और अर्धशतक लगाकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
8️⃣1️⃣ runs
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
4️⃣9️⃣ deliveries
8️⃣ fours
4️⃣ sixes
Vaibhav Sooryavanshi thrilled Harare with another special outing 🌟👏
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/mkCLNzWNQe
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: टी.के. अनिल कुमार बने नए सचिव, NTA में 47 अधिकारी बर्खास्त
TCS की नौकरी ठुकराई, चावल के कारोबार से अब सालाना 25 लाख की कमाई
CJP के बाद अब E20 जनता पार्टी का उदय, पेट्रोल के मुद्दे पर सरकार को घेरा!
जंतर-मंतर पर छात्रों से मारपीट: हिंदू वीर सेना नेता सत्यम पंडित के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अदीना मस्जिद बनाम आदिनाथ मंदिर: बंगाल के मालदा में छिड़ा 653 साल पुराना विवाद
तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर गरमाया बिहार का सियासी पारा, तेजस्वी की सरकार को दो टूक चेतावनी
जिम्बाब्वे दौरे पर बुरी तरह फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा, नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड
राशा थडानी का साउथ डेब्यू: महेश बाबू के भतीजे संग परदे पर बिखेरेंगी जादू
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: आज सुपर संडे में भारत का दम, मीराबाई चानू समेत 5 गोल्ड मेडल पर नजर
मैं बस कचरा साफ कर रहा हूं : अमाल मलिक ने तनिष्क बागची पर किए गए पोस्ट डिलीट कर दी तीखी चेतावनी