म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर तनिष्क बागची के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद अब अमाल ने उन सभी पोस्ट्स को डिलीट कर दिया है। हालांकि, पोस्ट हटाने के बावजूद उनका गुस्सा कम होता नजर नहीं आ रहा है।
पोस्ट डिलीट करने की असल वजह अमाल मलिक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सफाई देते हुए लिखा, मैं ये ट्वीट्स सिर्फ इसलिए डिलीट कर रहा हूं क्योंकि मुझे अपनी टाइमलाइन से इस कचरे को हटाना है। यह फैसला इस स्पष्टता के साथ लिया गया है कि मैंने अपना काम कर दिया है और उस चूहे को उसकी औकात दिखा दी है।
अपने बयानों पर अब भी कायम किसी भी तरह की क्लिकबेट हेडलाइंस से बचने के लिए अमाल ने खुद स्पष्ट किया कि पोस्ट हटाने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने अपनी बातें वापस ले ली हैं। उन्होंने साफ कहा, मैं अपने पुराने बयानों से पीछे नहीं हट रहा हूं। मैंने पिछले कुछ दिनों में इस इंसान के बारे में जो कुछ भी कहा है, उसके एक-एक शब्द पर आज भी कायम हूं।
10 साल तक चुप रहा, अब और नहीं अमाल ने आगे अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि वे पिछले 10 वर्षों से धैर्य रखे हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडस्ट्री में कोई भी गलत के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं रखता। अमाल ने कहा, किसी को तो सच सामने लाना ही था। मैंने एक बुरे आदमी की सच्चाई दिखाई है। अब ऊपर वाला फैसला करेगा।
तनिष्क बागची को दी लाइफ-लॉन्ग वॉर्निंग अपनी पोस्ट के अंत में अमाल मलिक ने तनिष्क बागची को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, एक आखिरी बात, मुझसे तो अपनी औकात में ही रहना। यह मेरी तरफ से तुम्हें लाइफ-लॉन्ग वॉर्निंग है। अब से अगर तुमने किसी के साथ भी गड़बड़ की, तो याद रखना कि मैं फिर लौट आऊंगा और तुम्हारी बैंड बजा दूंगा।
Deleting the tweets only & only because I have to get rid of the garbage from my timeline 🤮
— Amaal Mallik (@AmaalMallik) July 26, 2026
This decision comes from a place of clarity that I’ve done the needful and put this rat back in his place 🐀🐀🐀
Now before portals report some clickbait nonsense headline stating… pic.twitter.com/BNAXQUcfOG
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- अगला नंबर इथेनॉल वाले का...
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की जीत: अरविंद केजरीवाल ने युवाओं के संघर्ष को सराहा
जंतर-मंतर पर डोगेश की रॉयल एंट्री: प्रदर्शन के बीच पालतू कुत्ते को देख नाचने लगे छात्र!
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जंतर-मंतर पर थमा 37 दिनों का इंकलाब , अभिजीत दिपके ने ली राहत की सांस
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: कपिल सिब्बल ने भाजपा से पूछा—2014 से शिक्षा का क्या हुआ?
लॉकअप 2 में बड़ा उलटफेर: हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत की वापसी से दो कंटेस्टेंट्स पर लटकी तलवार!
आगरा होटल कांड: रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, पति को पहचानने से ही कर दिया इनकार
औकात में रहो वरना बैंड बजा दूंगा : अमाल मलिक ने तनिष्क बागची को दी खुली चेतावनी
राहुल गांधी का अमित शाह से तीखा सवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया?
शिक्षा मंत्रालय की नई कमान: प्रह्लाद जोशी ने संभाला पदभार, कहा- प्रधानमंत्री के भरोसे पर खरा उतरूंगा