राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP विरोध प्रदर्शन के बीच एक बेहद अनोखा और वायरल वीडियो सामने आया है। इस प्रदर्शन में जहां एक तरफ नारेबाजी और बहस चल रही थी, वहीं एक छात्र द्वारा अपने पालतू कुत्ते के साथ एंट्री करने से माहौल पूरी तरह बदल गया।
भीड़ के बीच डोगेश का स्वैग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक भीड़ के बीच छोटा सा कुत्ता लेकर आता है। जैसे ही प्रदर्शनकारियों की नजर उस डॉगी पर पड़ती है, माहौल का तनाव पल भर में मस्ती में बदल जाता है। छात्र उसे गोद में उठाकर हवा में लहराता है, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग खुशी से झूमने और नाचने लगते हैं।
छात्रों का Gen Z अंदाज वीडियो में दिख रहा है कि युवा प्रदर्शनकारी अपनी मांगों के साथ-साथ इस पल को एन्जॉय भी कर रहे हैं। कई छात्र अपने फोन निकालते हुए इस खास मेहमान को रिकॉर्ड करते नजर आए। सोशल मीडिया पर यूजर इसे डोगेश भाई की रॉयल एंट्री बता रहे हैं। वीडियो में प्रदर्शन के गंभीर माहौल के बीच छात्रों का यह बेफिक्र अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है।
साफ बंटे सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग इसे मजेदार और Gen Z का स्टाइल बता रहे हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग इसे लेकर चिंतित भी है।
आलोचना करने वालों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन जैसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर किसी बेजुबान जानवर को लाना सही नहीं है। यूजर्स का तर्क है कि इतनी तेज आवाज और भीड़ से जानवर डर सकता है, इसलिए मनोरंजन के लिए उसे ऐसे माहौल में लाना असंवेदनशील है।
विरोध या मनोरंजन? यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहस का जरिया बन गया है। एक ओर जहां लोग इसे प्रदर्शन में आए हल्के-फुल्के पल की तरह देख रहे हैं, वहीं पशु प्रेमियों ने सवाल उठाए हैं कि क्या अपनी बात रखने के लिए जानवरों को ढाल बनाना या उन्हें भीड़ में लाना सही है? बहरहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है और हर कोई अपनी राय दे रहा है।
*Dogesh भाई की रॉयल एंट्री।
— Prof. इलाहाबादी ( نور ) (@ProfNoorul) July 24, 2026
प्रोटेस्ट तो होता रहेगा, पहले ये कर लेते हैं। pic.twitter.com/uMQtqK8EIf
जंतर-मंतर बवाल: अगर समय पर नहीं पहुंचते तो जान चली जाती , ACP पर हुए जानलेवा हमले की पूरी कहानी
सीवान में बिहार बंद का हिंसक रूप: एसपी घायल, 10 राउंड हवाई फायरिंग और आंसू गैस से दहला गांधी मैदान
जंतर-मंतर बना किले में तब्दील: लोहे की चेन और कीलों से सील हुआ इलाका; भारी पुलिस बल तैनात
9 गेंद, 20 रन और खूब सारा रोमांच: वैभव सूर्यवंशी का हरारे में फिर चला बल्ला
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: बॉलीवुड ने कहा सत्ता घुटनों पर आई , छात्रों की जीत पर जश्न का माहौल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड का हल्ला बोल: प्रियंका से लेकर प्रकाश राज तक, सितारों ने दी तीखी प्रतिक्रिया
CJP प्रोटेस्ट के बीच डॉगी की धमाकेदार एंट्री, वीडियो देख लोग बोले- ये तो फुल स्वैग में है!
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: विपक्ष का हमला, कहा- युवाओं के आगे झुकी सरकार
CWG 2026: बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान की जंग, जादूमणि सिंह ने भरी प्री-क्वार्टर फाइनल में हुंकार
नीट पेपर लीक का उबाल: बिहार में सड़कों पर आगजनी, तेज प्रताप यादव हिरासत में