केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देशभर में राजनीतिक हलचल के साथ-साथ मनोरंजन जगत में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने इसे छात्रों और युवाओं के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत करार दिया है।
प्रकाश राज का तीखा प्रहार हमेशा बेबाकी से अपनी राय रखने वाले अभिनेता प्रकाश राज ने इस इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, बधाई हो मेरे प्यारे कॉकरोचों। सोनम वांगचुक और उन सभी लोगों को सलाम जिन्होंने युवाओं का साथ दिया। आपने साबित कर दिया कि आप किसी भी सत्ता को घुटनों पर ला सकते हैं। प्रकाश राज लंबे समय से छात्रों के इस आंदोलन का समर्थन कर रहे थे और जंतर-मंतर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
सोशल मीडिया पर उमड़ा समर्थन प्रकाश राज के ट्वीट पर यूजर्स ने भी जमकर समर्थन जताया है। एक यूजर ने लिखा, जमीन पर उतरकर लड़ने वाले असली हीरो आप हैं। वहीं अन्य यूजर्स ने इसे Gen Z की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह संघर्ष और एकता की जीत है।
सोनाक्षी और तिलोत्तमा का जोश अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस्तीफे को लेकर खुशी जाहिर की और फैंस से इसे जश्न की तरह मनाने की अपील की। वहीं, अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने इसे ऐतिहासिक क्रांति बताया। उन्होंने कहा, युवाओं के नेतृत्व में हुई इस क्रांति को देखना सौभाग्य की बात है। अब पुरानी नकारात्मक सोच पीछे छूट जानी चाहिए, भारत के युवाओं का शुक्रिया।
सेलेब्स की लंबी सूची और छात्रों का हौसला स्वरा भास्कर ने इसे छात्रों के लिए एक बड़ी जीत बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। उनके अलावा वाणी कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन और विक्की कौशल जैसे सितारों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से आंदोलनरत छात्रों की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया।
प्रधान ने क्या कहा अपने विदाई संदेश में? धर्मेंद्र प्रधान ने अपने त्यागपत्र में प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, मैंने अपना इस्तीफा माननीय प्रधानमंत्री को सौंप दिया है। उनके मार्गदर्शन, विश्वास और अटूट समर्थन के लिए मैं हृदय से उनका आभारी हूं। साथ ही, उन्होंने अपने मंत्रालय के सहयोगियों और कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया है।
Congratulations ❤️❤️❤️ my Dear Cockroaches.. Dear Sonam wangchuk sir and every single one who stood by the youth . You Have proved that you can bring a regime down to its knees . 💪💪💪 #justasking pic.twitter.com/efMYgbzxlf
— Prakash Raj (@prakashraaj) July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान, नई पीढ़ी के जज्बे को किया सलाम
सीजेपी की बड़ी जीत: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, सरकार ने मानी सभी मांगें; आंदोलन खत्म
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: राहुल गांधी बोले- अब सरकार बदलने का समय, डरो मत
NEET पेपर लीक: बारिश में सड़कों पर उतरे हजारों युवा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
नीट पेपर लीक: बिहार बंद से दहला पटना, तेज प्रताप यादव हिरासत में
सत्ता की ज़िद, सड़क का आक्रोश और लोकतंत्र की जीत: छात्र आंदोलन से उभरा एक नया इतिहास
बिहार बंद: उग्र प्रदर्शन में सीवान के SP घायल, छपरा में फूंकी पुलिस की गाड़ी, पटना में तेजप्रताप डिटेन
मोदी-शाह का नाम सुनकर हम कांपते थे : मणिशंकर अय्यर ने बताया क्यों छात्रों का आंदोलन है ऐतिहासिक
नीट पेपर लीक का असर: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड का हल्ला बोल: प्रियंका से लेकर प्रकाश राज तक, सितारों ने दी तीखी प्रतिक्रिया