नीट (NEET) पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाया गया बिहार बंद राज्य के कई जिलों में हिंसक हो गया है। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प ने पूरे बिहार में तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है।
सीवान में पुलिस पर हमला, 10 राउंड हवाई फायरिंग सीवान में विरोध प्रदर्शन सबसे ज्यादा हिंसक रहा। उग्र भीड़ ने पुलिस पर जमकर पथराव किया, जिसमें सीवान के एसपी पूरन झा घायल हो गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन जब हालात नियंत्रण से बाहर होने लगे, तो पुलिस को 10 राउंड से अधिक हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
छपरा में बेकाबू भीड़, पुलिस की गाड़ी को किया आग के हवाले छपरा में प्रदर्शनकारियों ने पंकज सिनेमा रोड पर जमकर बवाल काटा। भीड़ इतनी उग्र थी कि उन्होंने पुलिस की एक गाड़ी में आग लगा दी, जो बीच सड़क पर धू-धू कर जलती रही। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और सरकारी इमारतों पर चढ़कर पोस्टर फाड़े। इस हिंसा के कारण शहर में अफरा-तफरी मच गई और एक जज की गाड़ी भी घंटों जाम में फंसी रही।
पटना में तेजप्रताप यादव डिटेन राजधानी पटना में गांधी मैदान से लेकर डाकबंगला चौराहे तक प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ राजद नेता तेजप्रताप यादव भी हाथ में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प और पत्थरबाजी हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और तेजप्रताप यादव को डिटेन कर लिया।
अन्य जिलों में भी बवाल भागलपुर में भी छात्रों ने पुलिस की गाड़ियों पर ईंट-पत्थर बरसाए, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। मधेपुरा में भी छात्रों ने जोरदार नारेबाजी की और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। वहीं, बेगूसराय में प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन के जरिए की गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
फिलहाल प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
*पटना: बिहार बंद के दौरान पूर्व मंत्री और JJD नेता तेजप्रताप यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए. गांधी मैदान के पास वे हाथ में तिरंगा लहराते हुए छात्रों के साथ नजर आए. उनके पहुंचते ही प्रदर्शन स्थल पर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया.#Bihar #Patna #TejPratapYadav #Protest… pic.twitter.com/itkEE2K2ZG
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 25, 2026
मुझे गिरफ्तार करो! सफदरजंग अस्पताल में सोनम वांगचुक का फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल
डीपफेक का जाल: पीएम मोदी और पीयूष गोयल के वायरल वीडियो निकले फर्जी, पाकिस्तान से जुड़े तार
8वें वेतन आयोग की हलचल तेज: चेन्नई और पुडुचेरी में होगी अहम बैठक, कर्मचारियों की मांगों पर मंथन
संघर्षों को पछाड़कर गूंजा बिहार का नाम: कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा-पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने जीता कांस्य
जंतर-मंतर बना किला : 6 लेयर की सुरक्षा और 10 फीट ऊंची बैरिकेडिंग; क्या किसी बड़े आंदोलन की आहट है?
कॉकरोच जनता पार्टी का हुंकार: 26 जुलाई को देशभर में होगा कैंडल मार्च, पेपर लीक और दमन के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे छात्र
NEET विवाद पर कांग्रेस आर-पार के मूड में: आज देशभर में कैंडल मार्च और सत्याग्रह का ऐलान
वैष्णो देवी यात्रा: 6 दिन के इंतजार के बाद फिर गूंजे जय माता दी के जयकारे, 10 हजार से अधिक भक्तों ने शुरू की चढ़ाई
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: सिस्टम के भीतर का खेल और इस्तीफे की पूरी कहानी
नीट पेपर लीक: राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पीएम से माफी की मांग