केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देशभर में हलचल मची हुई है। शिक्षा व्यवस्था और छात्र आंदोलनों के बीच आई इस खबर ने सिनेमा जगत को भी झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों ने इस घटनाक्रम पर खुलकर अपनी राय रखी है।
प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा का तंज ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस्तीफे की खबर साझा करते हुए ताली और दिल वाले इमोजी के साथ छात्रों के संघर्ष को समर्थन दिया। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने और भी दिलचस्प अंदाज अपनाया। उन्होंने अपनी स्टोरी पर धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया लिखते हुए बैकग्राउंड में धुरंधर फिल्म का गाना आरी आरी प्ले किया, जो उनके व्यंग्यात्मक रवैये को साफ बयां करता है।
प्रकाश राज ने बताया जनता की जीत हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे युवाओं की बड़ी जीत बताया। उन्होंने लिखा, उन सभी को बधाई जिन्होंने युवाओं का समर्थन किया। आपने साबित कर दिया कि एक सरकार को घुटनों पर लाया जा सकता है। उन्होंने प्रोटेस्ट के दौरान की अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वे संविधान की कॉपी हाथ में लिए नजर आ रहे हैं।
समय रैना और वीर दास ने बढ़ाया छात्रों का हौसला कॉमेडियन समय रैना ने छात्रों की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि छात्र केवल एक जवाबदेह शिक्षा प्रणाली चाहते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि संवाद के जरिए मुद्दों को सुलझाने के बजाय हालात को इतना बिगड़ने क्यों दिया गया? वहीं, वीर दास ने छात्रों को संबोधित करते हुए भावुक संदेश लिखा, आपने उस शब्द को बहाल किया है जिसे हम स्कूल में पढ़ना भूल गए थे। आप जीत गए हैं, अब जश्न मनाइए।
विजय वर्मा का सरकार पर जोरदार कटाक्ष एक्टर विजय वर्मा ने अपने अंदाज में सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार की कार्यक्षमता पर तंज कसते हुए लिखा, दो भाई, दोनों तबाही। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना लिखकर इस्तीफा देने वाले मंत्री पर कटाक्ष किया।
विवाद: सुधांशु पांडे ने सेलेब्स पर साधा निशाना जहाँ एक तरफ सितारे छात्रों के समर्थन में खड़े दिखे, वहीं एक्टर सुधांशु पांडे ने अलग रुख अपनाया। उन्होंने विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने वाले बॉलीवुड सेलेब्स को अंधे और बहरे बताते हुए उन पर निशाना साधा, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में एक नई बहस छिड़ गई है।
Congratulations ❤️❤️❤️ my Dear Cockroaches.. Dear Sonam wangchuk sir and every single one who stood by the youth . You Have proved that you can bring a regime down to its knees . 💪💪💪 #justasking pic.twitter.com/efMYgbzxlf
— Prakash Raj (@prakashraaj) July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: कॉकरोच वाले अंदाज में अभिजीत दिपके का बड़ा दावा, बोले- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए!
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET विवाद के बीच बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
वैष्णो देवी यात्रा: 6 दिन के इंतजार के बाद फिर गूंजे जय माता दी के जयकारे, 10 हजार से अधिक भक्तों ने शुरू की चढ़ाई
आंदोलन खत्म: सरकार ने मानी CJP की सभी मांगें, प्रदर्शनकारियों से वापस लौटने की अपील
दिल्ली पुलिस का खुलासा: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की आड़ में पाकिस्तान चला रहा 400+ फेक अकाउंट्स का नेटवर्क
होर्मुज स्ट्रेट में मिसाइल हमले से दहला भारतीय LPG टैंकर, ब्लैक सी में भी एक भारतीय की मौत
जंतर-मंतर पर खत्म हुआ धरना: सरकार के साथ बनी सहमति , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का बड़ा ऐलान
नीट पेपर लीक का असर: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न
लखनऊ अग्निकांड का फुल एंड फाइनल हिसाब: गुनहगार इमारत पर चला LDA का बुलडोजर
फिसला अभिषेक शर्मा का बल्ला, नंबर-1 से सीधे 8वें नंबर पर; क्या टीम इंडिया से कटेगा पत्ता?