लखनऊ: अलीगंज में 22 जून को हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की जान लेने वाली चार मंजिला इमारत अब इतिहास बनने जा रही है। शनिवार सुबह लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस अवैध इमारत को जमींदोज करना शुरू कर दिया।
भारी पुलिस बल की तैनाती ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए एलडीए की टीम शनिवार सुबह तीन बुलडोजर और हाइड्रोलिक मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास की सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। अनुमान है कि पूरी इमारत को मलबे में तब्दील करने में दिन भर का समय लगेगा।
अवैध निर्माण पर गिरेगी गाज प्रशासनिक जांच में यह स्पष्ट हुआ था कि जिस रिहायशी इमारत में हादसा हुआ, वहां नियमों को ताक पर रखकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। एलडीए ने जांच के बाद इसे पूरी तरह अवैध पाया। भवन मालिक को नोटिस देकर स्वयं निर्माण हटाने का आदेश दिया गया था, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राधिकरण ने अब खुद मोर्चा संभाल लिया है।
मालिक ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी कार्रवाई के दौरान भवन मालिक के वकील ने इसे अवैध करार दिया है। वकील राजेंद्र प्रसाद शुक्ला का दावा है कि उन्हें 25 जुलाई तक का समय दिया गया था। उनका आरोप है कि उन्हें परिसर खाली करने या स्वयं ध्वस्तीकरण की अनुमति पुलिस द्वारा सही समय पर नहीं दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और प्रशासन की इस कार्रवाई को चुनौती देंगे।
15 मौतों के बाद जागा प्रशासन 22 जून की वह रात लखनऊ के लिए एक काला अध्याय रही, जब अलीगंज की इस इमारत में लगी आग ने 15 लोगों को काल के गाल में समा दिया था। कई पीड़ितों ने जान बचाने के लिए ऊंची इमारत से छलांग लगाई थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए चार अधिकारियों को निलंबित किया था और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब इस इमारत को गिराकर प्रशासन ने एक कड़ा संदेश देने की कोशिश की है।
*#WATCH | Uttar Pradesh: Lucknow Development Authority (LDA) carries out demolition of the fire-ravaged building in Lucknow s Aliganj.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 25, 2026
The bulldozer arrived just after the 15-day demolition deadline expired. The demolition process began after verifying the extent of demolition… pic.twitter.com/AUWVgzIMsT
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड धमाका: पहली रील ने तोड़ा रिकॉर्ड, राहुल गांधी से निकले मीलों आगे
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का डिजिटल संवाद : युवाओं के सुझावों पर बोले प्रधानमंत्री
टाइफाइड की गिरफ्त में अभिजीत दीपके, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग
चलती बस में युवक ने की छेड़छाड़, लड़की की सूझबूझ से वायरल हुआ वीडियो
मुनव्वर फारूकी का तीखा प्रहार: सेलेब्स की चुप्पी बहादुरी नहीं, सुविधा है
मलबे के बीच फरिश्ता बना एंबुलेंस कर्मी: 7 महीने के बच्चे की जान बचाने का वीडियो वायरल
सब्जी बेचने और रिक्शा चलाने से कॉमनवेल्थ पोडियम तक: झंडू कुमार के संघर्ष की जादुई कहानी
भव्य रसायन स्कीम: केमिकल सेक्टर में क्रांति की तैयारी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 3030 करोड़
नीट पेपर लीक: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, दी सख्त चेतावनी
NEET पेपर लीक से उबल रहा सहरसा: थाना चौक पर छात्रों का हल्ला बोल, निष्पक्ष जांच की मांग