ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है। पुरुषों की 55 किग्रा बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत के युवा मुक्केबाज जादूमणि सिंह मंडेन्गबाम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
घरेलू दर्शकों के बीच दिखाया दम शुक्रवार को हुए मुकाबले में जादूमणि का सामना स्कॉटलैंड के एरॉन कलन से था। स्थानीय फैंस का समर्थन कलन के साथ था, लेकिन 22 वर्षीय भारतीय बॉक्सर ने बिना किसी दबाव के रिंग में कमाल कर दिया।
जादूमणि ने पूरे मुकाबले में अपनी तकनीक और ताकत का लोहा मनवाया। पहले और दूसरे राउंड में सभी पांच जजों ने उन्हें 10-10 अंक दिए, जिससे अंत में उन्होंने 5-0 से एकतरफा जीत हासिल की।
अब पाकिस्तान से होगी आर-पार की लड़ाई इस जीत के साथ ही रविवार को होने वाले प्री-क्वार्टर फाइनल का रोमांच बढ़ गया है। जादूमणि का मुकाबला अब पाकिस्तान के सुमामा रहमान से होगा। रहमान को पहले राउंड में बाय मिला था, इसलिए यह उनके लिए पहला मुकाबला होगा। क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों मुक्केबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
भारत को पदक की बड़ी उम्मीद वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में सिल्वर मेडल जीत चुके जादूमणि इस बार 55 किग्रा कैटेगरी में उतरकर अपनी फॉर्म साबित कर रहे हैं। गौरतलब है कि भारत ने इस बार 14 सदस्यीय बॉक्सिंग टीम भेजी है।
वहीं, ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है।
अन्य खेलों का हाल शनिवार को भारतीय प्रशंसकों की नजरें सचिन सिवाच पर होंगी, जो पुरुषों की 60 किग्रा कैटेगरी में कनाडा के मुक्केबाज से भिड़ेंगे। इसके अलावा, लॉन बॉल्स और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।
बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता शुक्रवार को पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने खोला, जिन्होंने पुरुषों की हेवीवेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश को पहला पदक दिलाया।
Jadumani Singh storms into the Men s 55kg Pre-Quarterfinals at #CWG2026 with a dominant 5-0 unanimous decision victory over Aaron Cullen.
— Sports Apna 🇮🇳 (@sportsapna1) July 25, 2026
Brilliant start to the campaign! 👏pic.twitter.com/B9kqsDX86q
शेरों के बीच बेखौफ घूमता दिखा साधु! इंटरनेट पर छिड़ी चमत्कार बनाम एडिटिंग की जंग
टाइफाइड का वार, फिर भी जारी है कॉकरोच जनता पार्टी का आर-पार!
थैंक्यू फ्रेंड्स : युवाओं के प्यार पर PM मोदी ने फिर देर रात शेयर किया वीडियो, किया बड़ा वादा
रूस पर ड्रोन ब्लिट्ज : लगातार छठी रात यूक्रेन का हमला, ई-कॉमर्स हब और ऊर्जा केंद्रों में मची तबाही
सब्जी बेचने से पोडियम तक: बिहार के झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास
26 दिनों की भूख, 11 किलो वजन कम और अब सवालों के घेरे में सोनम वांगचुक: क्या देशभक्ति का प्रमाण पत्र देना होगा?
सोनम वांगचुक पर सियासत और सरकार को अल्टीमेटम: ‘अन्ना पार्ट-2’ विवाद के बीच CJP का कड़ा रुख
असम और गुजरात में कुदरत का तांडव: ब्रह्मपुत्र के उफान में डूबे 856 गांव, 93 लोगों की मौत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: झंडू कुमार ने खोला भारत का खाता, शानदार प्रदर्शन से टॉप-10 में एंट्री
बिजली के खंभे पर फंसा रहा भालू, 7200 वोल्ट के करंट ने ली जान