शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद देशभर में बढ़ रहा नया आंदोलन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए सफल आंदोलन के बाद, अब सोशल मीडिया पर एक नई राजनीतिक लहर शुरू हो गई है। इसका नाम है E20 जनता पार्टी । महज कुछ ही घंटों में इस पार्टी के फॉलोवर्स एक्स (पूर्व ट्विटर) पर 22 हजार और इंस्टाग्राम पर 30 हजार के पार पहुंच गए हैं।
धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी हिलाने के बाद चर्चा में CJP
हाल ही में नीट पेपर लीक मामले को लेकर CJP ने जंतर-मंतर पर महीनेभर तक उग्र प्रदर्शन किया था। इस आंदोलन का असर इतना गहरा रहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा देना पड़ा। उनकी जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
क्या है E20 जनता पार्टी की मांग?
यह नई पार्टी पेट्रोल में 20% एथनॉल (E20) मिलाने के सरकार के फैसले का कड़ा विरोध कर रही है। पार्टी का स्पष्ट कहना है कि आम नागरिकों की गाड़ियां कोई टेस्टिंग मशीन नहीं हैं। सोशल मीडिया पर पार्टी ने तीखे स्वर में कहा है, हमारी कारों पर एक्सपेरिमेंट करना बंद करो! हमें शुद्ध फ्यूल चाहिए।
पार्टी ने रखी ये तीन प्रमुख डिमांड्स
E20 जनता पार्टी ने सरकार के सामने अपनी तीन मुख्य शर्तें रखी हैं:
मिडिल क्लास पर बढ़ रहा बोझ
पार्टी का तर्क है कि भारत एक मध्यमवर्गीय आबादी वाला देश है, जहां फ्यूल की एफिशिएंसी और गाड़ी की परफॉर्मेंस सीधे तौर पर आम इंसान के बटुए पर असर डालती है। पार्टी ने सवाल किया है कि जब गाड़ी के मैनुअल में कुछ और लिखा है, तो इंजन के साथ जबरन प्रयोग क्यों किए जा रहे हैं?
कैसे शुरू हुआ सोशल मीडिया पार्टी का ट्रेंड?
इस ट्रेंड की शुरुआत तब हुई जब CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कॉकरोच संबंधी एक टिप्पणी को आधार बनाकर संस्था बनाई। उस आंदोलन की सफलता ने युवाओं को यह दिखा दिया है कि सोशल मीडिया के जरिए संगठित होकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाना कितना प्रभावी हो सकता है। अब इसी राह पर E20 जनता पार्टी आगे बढ़ रही है।
🚨 STOP EXPERIMENTING ON OUR CARS! INDIA DEMANDS CHOICE OF FUEL!
— E20 JANTA PARTY (@E20Party) July 26, 2026
Our vehicles are NOT test machines. We bought them with our hard-earned money after paying taxes years in advance.
We are a middle-class majority country, and fuel efficiency + vehicle performance directly impacts… pic.twitter.com/6wI0vquOCP
मंत्री की बेटी ने मोदी को कहा बुरा, पिता NDA में; जानें कौन हैं दिबीसा महंत और क्या है पूरा बवाल
अनाहत सिंह का ऐतिहासिक धमाका: वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश में रचा इतिहास, तोड़ा मिस्र का 13 साल का तिलिस्म
भोपाल: 25 साल से बदहाल सड़क पर उगी धान, निवासियों का अनोखा विरोध
14 साल बाद घोस्ट राइडर से निकोलस केज की छुट्टी, रायन गॉसलिंग की दमदार एंट्री
NDA में इस्तीफे नहीं होते : धर्मेंद्र प्रधान के हटने के बाद क्यों चर्चा में आया राजनाथ सिंह का पुराना वीडियो?
परीक्षा सुधारों के लिए PM मोदी का बड़ा दांव: नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में हाई पावर टास्क फोर्स गठित
माफियाओं के लिए खुली चेतावनी: यूपी में अब दो ही ठिकाने—जेल या जहन्नुम
मन की बात: कारगिल के शहीदों को नमन, अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में भारत की नई उड़ान
उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, विपक्ष का सरकार पर बड़ा हमला
दिल्ली कैब ड्राइवर मर्डर केस: 24 घंटे में सुलझी गुत्थी, लूट के इरादे से नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार