मैनपुरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा और माफियाओं को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने 682 करोड़ रुपये की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
माफिया पर जीरो टॉलरेंस जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने साफ कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध के लिए अब कोई जगह नहीं है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, जो भी माफिया सिर उठाएगा, उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में अब अपराधी नहीं, बल्कि बेटियां और व्यापारी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
व्यापारी अब भयमुक्त सीएम ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले व्यापारी घर से निकलते समय भगवान से प्रार्थना करता था कि वह सुरक्षित वापस लौट आए, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून का शासन है और सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए तीसरी कोई जगह नहीं है।
सपा पर तीखा हमला मुख्यमंत्री ने सैफाई सिंडिकेट का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में गुंडे-माफिया सत्ता के संरक्षण में थे, जिसके कारण विकास कार्य ठप थे और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। योगी ने कहा कि अब युवाओं को बिना किसी भेदभाव के पारदर्शी तरीके से नौकरियां मिल रही हैं।
सांस्कृतिक गौरव की वापसी योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार में कांवड़ यात्रा और जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजनों पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश में धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण तेजी से हो रहा है और महापुरुषों के सम्मान को पुनर्स्थापित किया जा रहा है।
शिक्षकों से देशहित में आह्वान एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ समाज को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान सर्वोच्च है और समाज में अव्यवस्था फैलाने वाली शक्तियों के खिलाफ शिक्षकों को लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा होना चाहिए।
*विकास के कार्य अनवरत रूप से चल रहे हैं... pic.twitter.com/iyEpJRfhUR
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 26, 2026
केरल के मलप्पुरम में भीषण सड़क हादसा: बस पलटने से एक यात्री की मौत, 26 घायल
जंतर-मंतर का मंत्र : ओवैसी का मोदी पर तीखा हमला, बोले- 2030 में 80 साल का व्यक्ति नहीं बनेगा पीएम
पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन: कल आएगा कठोर कानून, नंदन नीलेकणि संभालेंगे परीक्षा सुधारों की कमान
IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा के लिए दुस्वप्न साबित हुई सीरीज, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
36 दिनों के शोर के बाद शांत हुआ जंतर-मंतर: सफाई के साथ थमा युवा हुंकार
कारों पर प्रयोग बंद करो : E20 फ्यूल के खिलाफ डिजिटल जंग, जनता को चाहिए शुद्ध पेट्रोल का विकल्प
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर का मामला: महबूबा मुफ्ती का योगी सरकार पर तीखा हमला, कहा- नफरत की राजनीति बंद करें
टीम इंडिया का फिर बजा डंका: 15 दिन में वापस छीनी टी-20 की बादशाहत, जानिए कौन है टॉप-5 में
दिल्ली छात्र आंदोलन: राहुल गांधी का अमित शाह को कड़ा पत्र, पूछा- छात्रों पर पेलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया?
राजनीति में धनबल का बोलबाला: सिद्धारमैया का चुनावी संन्यास, कहा- अब ईमानदारी की जगह नहीं