36 दिनों के शोर के बाद शांत हुआ जंतर-मंतर: सफाई के साथ थमा युवा हुंकार
News Image

नई दिल्ली: पिछले 36 दिनों से नारों, गीतों और हजारों युवाओं की भीड़ से गूंज रहा जंतर-मंतर रविवार को बिल्कुल शांत नजर आया। आंदोलन के खत्म होने के बाद अब वहां सिर्फ सन्नाटा पसरा है।

अधिकांश छात्र अपने घरों के लिए रवाना हो चुके हैं। जिन छात्रों को टिकट नहीं मिल पाया, उन्होंने रेलवे स्टेशनों या सार्वजनिक स्थलों पर रात गुजारी। 36 दिनों तक जो जगह बदलाव की मांग का केंद्र थी, वह रविवार की सुबह वीरान दिख रही थी।

एनडीएमसी का मेगा सफाई अभियान सुबह होते ही नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) की टीम हरकत में आ गई। करीब 200 सफाईकर्मियों को पूरे परिसर को स्वच्छ करने के काम में लगाया गया। धरना स्थल, सड़कों और फुटपाथ से बैनर-पोस्टर और कचरा हटाकर पूरे इलाके को साफ किया गया।

पुलिस की सख्ती जारी भले ही आंदोलन खत्म हो गया हो, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन कोई लापरवाही नहीं बरत रहा है। संसद मार्ग की ओर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी गई है। रविवार को भी कई छात्र आंदोलन स्थल को आखिरी बार देखने पहुंचे, लेकिन तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।

सामान्य स्वरूप में लौटा परिसर शाम पांच बजे तक एनडीएमसी के सफाई अभियान के बाद जंतर-मंतर पूरी तरह से अपने सामान्य स्वरूप में लौट आया है। फिलहाल वहां किसी भी तरह के जमावड़े पर रोक है। 36 दिनों तक चला यह आंदोलन भले ही थम गया हो, लेकिन यहां से उठी मांगें और युवाओं की गूंज अभी भी दिल्ली की फिजाओं में महसूस की जा सकती है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

NEET विवाद: मंत्री की बेटी का विरोध प्रदर्शन, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने किया बचाव

Story 1

राहुल गांधी का अमित शाह से तीखा सवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया?

Story 1

जिम्बाब्वे दौरे पर बुरी तरह फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा, नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

Story 1

बिहार में गरमाई सियासत: क्या है तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी का पूरा मामला?

Story 1

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बाहरी शोर से रहने की सलाह, ईशान किशन ने खोला बड़ा राज

Story 1

पाकिस्तान की लेडी सिंघम का हरियाणवी गानों पर जलवा, सोशल मीडिया पर मची खलबली

Story 1

बर्लिन प्राइड परेड में खूनी खेल: भीड़ में घुसी वैन, 1 की मौत और 16 घायल

Story 1

15 साल की उम्र में बड़ा धमाका: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत ने जिम्बाब्वे का किया सफाया

Story 1

CJP के बाद अब E20 जनता पार्टी का उदय, पेट्रोल के मुद्दे पर सरकार को घेरा!

Story 1

मीराबाई चानू का स्वर्णिम तिहरा धमाका: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाकर रचा इतिहास