गुवाहाटी में NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों ने एक नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है। इस प्रदर्शन में असम सरकार के मंत्री केशव महंत की बेटी डिबिसा महंत के शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विरोध और वायरल वीडियो गुवाहाटी में हुए इस विरोध प्रदर्शन में डिबिसा को सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई, क्योंकि डिबिसा के पिता केशव महंत राज्य सरकार में राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री हैं और असम गण परिषद (AGP) के वरिष्ठ नेता हैं।
CM हिमंत का बचाव मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने कैबिनेट सहयोगी केशव महंत का पक्ष लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मंत्री या नेता को उनके बच्चों के राजनीतिक निर्णयों के लिए ट्रोल करना गलत है।
मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे नहीं लगता कि केशव महंत को उनकी बेटी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निशाना बनाया जाना चाहिए। यह संभव है कि बेटी की राजनीतिक सोच अपने पिता से अलग हो। जब बच्चे बड़े हो जाते हैं, तो उन्हें अपने फैसले लेने का पूरा अधिकार होता है।
मैं उनसे व्यक्तिगत बात करूंगा सीएम सरमा ने हालांकि यह भी साफ किया कि वह डिबिसा द्वारा लगाए गए नारों का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, मैं उनके बयानों और नारों से सहमत नहीं हूं। अगली बार जब मैं उनसे मिलूंगा, तो व्यक्तिगत रूप से चर्चा करूंगा और उन्हें समझाने की कोशिश करूंगा कि उन्होंने जो कहा, वह उचित नहीं था।
मंत्री की तरफ से चुप्पी इस पूरे विवाद के बीच, मंत्री केशव महंत की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनसे संपर्क करने की कोशिशें भी नाकाम रही हैं। इससे पहले चर्चा थी कि मंत्री ने दावा किया था कि उनकी बेटी को दोस्तों ने ट्यूशन के बहाने प्रदर्शन स्थल पर बुलाया था, लेकिन नए वायरल वीडियो ने इस दावे पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
बता दें कि जिस केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया था, उन्होंने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
New video of Assam Minister Keshab Mahanta’s daughter goes viral now from the CJP’s Protest in Guwahati, questioning the Government.
— atanu bhuyan (@atanubhuyan) July 24, 2026
Previously, her Minister Father stated that she was lured to the protest by her friends in the pretext of tuition.
In the other video, she was… pic.twitter.com/wX452kyGO5
सोते हुए किसान की शर्ट में घुसा मौत का कोबरा , सांसें थमा देने वाले रेस्क्यू का VIDEO वायरल
टीम इंडिया का फिर बजा डंका: 15 दिन में वापस छीनी टी-20 की बादशाहत, जानिए कौन है टॉप-5 में
जंतर-मंतर से मिटे CJP के निशान: आधी रात को चला सफाई अभियान, चप्पा-चप्पा किया गया साफ
कानपुर: बीच सड़क पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा , होमगार्ड को जमकर पीटा, वर्दी खींची
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बाहरी शोर से रहने की सलाह, ईशान किशन ने खोला बड़ा राज
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: टी.के. अनिल कुमार बने नए सचिव, NTA में 47 अधिकारी बर्खास्त
बिहार की राजनीति में नया मोड़: तेज प्रताप यादव ने अभिजीत दीपके को दिया बड़ा न्यौता
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को मिली नई जिम्मेदारी
राजनीति से संन्यास की ओर सिद्धारमैया: 2028 का चुनाव न लड़ने का किया एलान, बताई ये बड़ी वजह
न्याय मांगने पर मिलीं गोलियां: राहुल गांधी का अमित शाह को तीखा पत्र, पूछे कड़े सवाल