NEET-UG और पेपर लीक विवाद अब दिल्ली की सड़कों पर हिंसक मोड़ ले चुका है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीधे गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया है।
छात्रों पर पेलेट गन का इस्तेमाल क्यों? राहुल गांधी ने गृह मंत्री को लिखे पत्र में 20 जुलाई की घटना को बर्बर बताया है। उन्होंने एक 19 वर्षीय छात्र साहिल का जिक्र किया, जिसे पेलेट गन की चोट के कारण अपनी आंख की रोशनी खोने का डर है। राहुल ने इसे सरकार की क्रूरता करार देते हुए पूछा कि आखिर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर ऐसे जानलेवा हथियार चलाने का आदेश किसने दिया?
गृह मंत्री से मांगे दो कड़े जवाब दिल्ली पुलिस सीधे गृह मंत्रालय के अधीन आती है, इसी को आधार बनाकर राहुल गांधी ने दो अहम सवाल दागे हैं:
हिंसा में दोनों तरफ से दर्जनों घायल जंतर-मंतर पर हुए इस टकराव ने पुलिस और प्रदर्शनकारियों दोनों को नुकसान पहुंचाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस झड़प में एक स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर और डीसीपी स्तर के अधिकारियों समेत कुल 118 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर लगभग 60 छात्र भी चोटिल हुए हैं, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई है।
संसद में घमासान और कानून में बदलाव की तैयारी मानसून सत्र का पांचवां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। NEET और पेपर लीक के मुद्दे पर संसद ठप रही। सरकार अब डैमेज कंट्रोल की कोशिश में है। केंद्र ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक को सोमवार, 27 जुलाई को सदन में पेश किया जा सकता है, ताकि भविष्य में परीक्षाओं में पारदर्शिता और सख्ती सुनिश्चित की जा सके।
छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया? pic.twitter.com/NDwfka1UqO
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 26, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- अगला नंबर इथेनॉल वाले का...
तेज प्रताप यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत: पटना में बवाल के बाद बेऊर जेल भेजे गए लालू के लाल
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: टी.के. अनिल कुमार बने नए सचिव, NTA में 47 अधिकारी बर्खास्त
नींद की गोलियों से सुलाया, फिर उड़ा ले गए 1.29 करोड़: हरदोई में नौकरों ने ही रची थी लूट की साजिश
फर्क नहीं पड़ता! : वैभव-अभिषेक से तुलना पर ईशान किशन का बड़ा बयान, अपनी बल्लेबाजी को लेकर कही दिल की बात
#CJP का जंतर-मंतर धरना खत्म: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद थमा आंदोलन
मन की बात: कारगिल के शहीदों को नमन, अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में भारत की नई उड़ान
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव: प्रह्लाद जोशी ने संभाली कमान, जानिए क्या है उनकी पहली प्राथमिकता
ईशान किशन की हीरोपंती पड़ी भारी, आसान रन आउट गंवाकर बने मजाक!
CWG 2026: मीराबाई चानू की गोल्डन हैट्रिक पर नजर, भारत के लिए बेहद अहम है चौथा दिन