नई दिल्ली: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। इसके तुरंत बाद आधी रात को ही प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया। देर रात करीब 2 बजे जंतर-मंतर पर 500 से अधिक NDMC कर्मियों को सफाई कार्य में तैनात किया गया।
मिले मिटाए गए विरोध के प्रतीक प्रशासन की कोशिश है कि सुबह होते ही जंतर-मंतर पूरी तरह सामान्य नजर आए। CJP का मंच पहले ही हटा लिया गया था, अब वहां जमा कूड़े के अंबार को साफ किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान दीवारों पर लिखे गए नारों पर भी वाइट वॉश कर दिया गया है।
बैरिकेडिंग और सुरक्षा में बदलाव प्रदर्शन के दौरान संसद मार्ग पर जो भारी बैरिकेडिंग की गई थी, उन्हें पूरी तरह हटा दिया गया है। हालांकि, स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती अभी भी बरकरार है, लेकिन बैरिकेड्स हटने से रास्ता अब आम लोगों के लिए सुगम हो गया है।
क्या थी CJP की मांग? कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लंबे समय से नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इस आंदोलन में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी अनशन पर बैठे थे। पार्टी की प्रमुख मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा थी। शनिवार को इस्तीफा मंजूर होने के बाद पार्टी ने अपना आंदोलन वापस लेने की घोषणा की।
विवादों में रहा लंबा संघर्ष यह प्रदर्शन हाल के दिनों में देश भर में चर्चा का केंद्र रहा। प्रदर्शन के दौरान कई बार स्थितियां तनावपूर्ण हुईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल भी हुए थे।
साजिश का एंगल और पुलिस का दावा प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर संकेत दिए थे। पुलिस ने दावा किया था कि सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से संचालित किए जा रहे एकाउंट्स के जरिए भ्रामक और झूठे पोस्ट फैलाए जा रहे थे, ताकि माहौल को और गर्माया जा सके। फिलहाल, जंतर-मंतर अब शांत है और सामान्य स्थिति बहाल हो गई है।
#WATCH | Delhi | Morning visuals from the Cockroach Janata Party protest site at Jantar mantar after the party called off its agitation following Dharmendra Pradhan s resignation. pic.twitter.com/AjXy3YOzCQ
— ANI (@ANI) July 26, 2026
एशियन हॉकी में भारत का दबदबा: लड़कों ने जीता गोल्ड, लड़कियों को मिला सिल्वर; वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई
छात्रों पर हमले का आदेश किसने दिया? , राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछे तीखे सवाल
दिल्ली छात्र आंदोलन: राहुल गांधी का अमित शाह को कड़ा पत्र, पूछा- छात्रों पर पेलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया?
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल: पंजाब पेपर लीक मामले में घिरी आप
कारगिल विजय दिवस: द्रास में गूंजा वीर शहीदों का जयघोष, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी दो टूक चेतावनी
जंतर-मंतर से हटे टेंट, गूँजती नारों की आवाजें थमीं: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद खाली हुआ धरनास्थल
प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय: क्या NEET विवाद को सुलझा पाएंगे नए मंत्री?
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यंगिस्तान का धमाका: जिम्बाब्वे को 90 रनों से रौंदकर सीरीज पर कब्जा
दिल्ली में उमस का अंत: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , अगले 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बदरा
हॉकी के मैदान में फिर बजा भारत का डंका, पाकिस्तान को 3-1 से हराकर जीता गोल्ड