क्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग की गोल्डन गर्ल मीराबाई चानू ने एक बार फिर अपना वर्चस्व साबित कर दिया है। उन्होंने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। इसी के साथ मीराबाई ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी कर ली है।
लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक मीराबाई चानू ने 2018 और 2022 के बाद अब 2026 में भी अपना दबदबा कायम रखा है। अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्होंने कहा कि यह जीत उनके कठिन परिश्रम का परिणाम है। चानू की यह जीत अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय खेल जगत के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है।
रिकॉर्ड्स का टूटा सिलसिला मुकाबले के दौरान मीराबाई ने न केवल पदक जीता, बल्कि कीर्तिमान भी स्थापित किए। स्नैच राउंड में उन्होंने 85 किग्रा वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया। यह भार अब तक प्रतियोगिता के इतिहास में किसी भी एथलीट द्वारा उठाया गया सर्वाधिक वजन है, जिसने मीराबाई को अन्य प्रतिस्पर्धियों से मीलों आगे खड़ा कर दिया।
क्लीन एंड जर्क में दिखाई जुझारूपन क्लीन एंड जर्क राउंड की शुरुआत उनके लिए चुनौतीपूर्ण रही। अपने पहले प्रयास में वह असफल रहीं, लेकिन एक चैंपियन की तरह वापसी करते हुए उन्होंने 105 किग्रा भार सफलतापूर्वक उठाकर स्वर्ण पदक पक्का कर लिया। उनकी मानसिक मजबूती और धैर्य ने दर्शकों को एक बार फिर उनका मुरीद बना दिया।
भारत के खाते में अन्य पदक वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहा। पुरुषों के 60 किलोग्राम भारवर्ग में ऋषिकांत सिंह ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। उन्होंने स्नैच राउंड में 121 किलोग्राम वजन उठाकर गेम्स रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, प्रतियोगिता की शुरुआत में पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया था।
Calm. Composed. Record-breaking. 🏋️♂️
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 26, 2026
Mirabai Chanu lifts 85 kg to set a new Commonwealth Games snatch record 🙌
Watch the Commonwealth Games LIVE NOW exclusively on Sony Sports Network TV channels and Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #Glasgow2026 #GlasgowMeinTiranga… pic.twitter.com/iMrBXx3Sv1
मैं बस कचरा साफ कर रहा हूं : अमाल मलिक ने तनिष्क बागची पर किए गए पोस्ट डिलीट कर दी तीखी चेतावनी
देश पहले, सुविधाएं बाद में : वाइब्रेंट विलेज के युवाओं से पीएम मोदी ने साझा किया अपना विजन
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल: पंजाब पेपर लीक मामले में घिरी आप
कारगिल विजय दिवस: शहीदों को नमन, CM धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़ रुपये
बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ा: अगले तीन दिन भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
हमारी पुलिस दिल्ली जैसी नहीं है : राज ठाकरे ने शिवाजी पार्क से भरी हुंकार, पुलिस की कार्यशैली पर की बड़ी टिप्पणी
सारंगढ़: उफनते नाले में बही कार, पति-पत्नी लापता; सर्च ऑपरेशन जारी
मंत्री की बेटी ने मोदी को कहा बुरा, पिता NDA में; जानें कौन हैं दिबीसा महंत और क्या है पूरा बवाल
चाय की दुकान से गोल्ड मेडल तक: मीराबाई चानू की संघर्ष भरी गौरवगाथा
TCS की नौकरी ठुकराई, चावल के कारोबार से अब सालाना 25 लाख की कमाई