कनाडा में लहराया तिरंगा भारत की 18 वर्षीय स्क्वैश सनसनी अनाहत सिंह ने इतिहास रच दिया है। कनाडा के नियाग्रा-ऑन-द-लेक में खेली गई वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप 2026 में अनाहत ने गर्ल्स सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। वह वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
फाइनल में एकतरफा जीत फाइनल मुकाबले में अनाहत का सामना मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रुकैया सलेम से था। टॉप सीड अनाहत ने सलेम को सीधे गेम में 3-0 (11-3, 11-7, 11-9) से करारी शिकस्त दी। पूरे मैच के दौरान अनाहत का आत्मविश्वास और खेल पर नियंत्रण देखने लायक था।
मिस्र के 13 साल के दबदबे का अंत अनाहत की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने स्क्वैश की दुनिया में मिस्र के 13 साल पुराने दबदबे को खत्म किया है। 2011 से लगातार 13 बार इस खिताब पर मिस्र की खिलाड़ियों का कब्जा रहा था। अनाहत 2010 में अमांडा सोभी के बाद यह खिताब जीतने वाली पहली गैर-मिस्र खिलाड़ी बन गई हैं।
शानदार रहा जीत का सफर इस पूरे टूर्नामेंट में अनाहत का प्रदर्शन लाजवाब रहा। उन्होंने कुल छह मैचों में हिस्सा लिया और केवल दो सेट गंवाए। अनाहत ने अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की लिली विल्सन पर 3-0 की जीत से की थी। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में उन्होंने लगातार दो मिस्र की खिलाड़ियों को हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की थी।
जोशना चिनप्पा से आगे निकलीं अनाहत की यह उपलब्धि भारतीय स्क्वैश के लिए मील का पत्थर है। इससे पहले 2005 में जोशना चिनप्पा इस चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय थीं, लेकिन वह रनर-अप रही थीं। अनाहत ने न केवल उन्हें पीछे छोड़ा, बल्कि भारत को पहला वर्ल्ड जूनियर गोल्ड दिलाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज करा लिया है। पिछले साल ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उन्होंने 15 साल का सूखा खत्म किया था, जिसे इस बार उन्होंने गोल्ड में बदलकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
✨#AnahatSingh scripts history by becoming the country s first #squash player to win the junior world title after defeating Egypt s Ruqayya Salem 3-0 in the girls singles final of the World Squash Junior Championships 2026 at Niagara-on-the-Lake, Canada. pic.twitter.com/gJfHBVeuMo
— All India Radio News (@airnewsalerts) July 26, 2026
भारत जहाज बना रहा है और पाकिस्तान आतंकवाद, अब PoK पर ही होगी बात: राजनाथ सिंह
अनाहत सिंह का स्वर्णिम प्रहार: विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय बनीं 18 साल की स्टार
10 सेकेंड में 64 मिसाइलें: दुश्मन के ड्रोन का काल बनेगा स्वदेशी भार्गवास्त्र , भारत रचेगा इतिहास
CJP के प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके की पहली सुबह: क्या बोले कॉकरोच ?
बिजली के खंभे पर फंसा भालू, 7200 वोल्ट के करंट ने ली जान; प्रशासन की लापरवाही पर उठ रहे सवाल
ब्लैक सी में बढ़ा खतरा: कमर्शियल जहाजों पर हमलों के बीच भारत ने जारी की सख्त एडवाइजरी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: आज सुपर संडे में भारत का दम, मीराबाई चानू समेत 5 गोल्ड मेडल पर नजर
क्या लीक हो गया रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर? सामने आया यश का खूंखार रावण अवतार
ग्रेटर नोएडा में खेलते-खिलौने रह गए, गड्ढे में दफन हुआ 6 साल के मासूम का बचपन
शिक्षा मंत्रालय की नई कमान: प्रल्हाद जोशी ने संभाली जिम्मेदारी, बोले- पीएम की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा