क्या अब मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट चाहिए? अनशन तोड़ने पर उठे सवालों से आहत सोनम वांगचुक
News Image

लद्दाख के अधिकारों के लिए 26 दिन तक दिल्ली की तपती गर्मी में अनशन करने वाले सोनम वांगचुक अब अपनों के ही सवालों से आहत हैं। उन्होंने अपना अनशन तोड़ने पर उठे विवादों पर कड़ी नाराजगी जताई है।

क्या मुझे अब कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा? एक वीडियो संदेश में भावुक और गुस्से में नजर आए वांगचुक ने कहा कि 26 दिनों के अनशन ने उनके शरीर को बुरी तरह तोड़ दिया है। उनका वजन 11 किलो कम हो गया है और उनके अंगों व मांसपेशियों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने सवाल किया, लद्दाख की कड़कती ठंड से निकलकर दिल्ली की तपती धूप में 26 दिन भूखे रहने के बाद, क्या अब मुझे किसी से यह साबित करना होगा कि मेरा अनशन कितना पवित्र था?

सौदा करना होता तो एसी कमरे में आराम करता वांगचुक ने उन लोगों पर निशाना साधा जो उन पर सरकार से डील करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा, अगर मुझे सौदा ही करना होता, तो क्या मैं 26 दिन भूखा रहता? इसके लिए क्या मुझे दिल्ली की भीषण गर्मी में जलने की जरूरत थी? ऐसी डील तो लद्दाख के किसी आलीशान एसी रूम में बैठकर भी की जा सकती थी।

नीच ख्यालात रखने वालों पर धिक्कार आलोचकों की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा, धिक्कार है ऐसे लोगों पर और ऐसी सोच पर जिनकी उपज ऐसे नीच ख्यालात हैं। मैं आज अपनी बची-खुची ऊर्जा अपनी सेहत सुधारने के बजाय अपनी ईमानदारी की सफाई देने में खर्च कर रहा हूं, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

पत्नी गीतांजलि आंग्मो का समर्थन सोनम वांगचुक से पहले उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने भी आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को यह समझना चाहिए कि वांगचुक ने आंदोलन के लिए निजी तौर पर कितनी बड़ी कीमत चुकाई है। उन्होंने सुविधा और आराम को छोड़कर त्याग का रास्ता चुना है। ऐसे में समाज को कम से कम सहानुभूति तो दिखानी चाहिए।

लद्दाख के हितों के लिए लंबी लड़ाई लड़ रहे वांगचुक अब न केवल राजनीतिक चुनौतियों से, बल्कि जनता के बीच से उठ रहे अविश्वास से भी जूझ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

शेल कंपनियों का जाल और चीनी कनेक्शन: UP STF ने नोएडा में किया अंतरराष्ट्रीय हवाला रैकेट का भंडाफोड़

Story 1

क्या CJP खत्म करेगी जंतर-मंतर पर अपना आंदोलन? अभिजीत दीपके का आया दो-टूक जवाब

Story 1

क्या अब मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट चाहिए? अनशन तोड़ने पर उठे सवालों से आहत सोनम वांगचुक

Story 1

कल का मौसम: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात से लेकर दिल्ली तक सतर्क रहें

Story 1

लंका के गंभीर इम्तिहान में क्या बच पाएगी टीम इंडिया की साख? WTC फाइनल की डगर हुई मुश्किल

Story 1

सचिन, विराट, धोनी नहीं... जोस बटलर के ऑल टाइम फेवरेट हैं रोहित शर्मा

Story 1

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आतंकियों की नजर: क्या छात्रों के प्रदर्शन की आड़ में रची जा रही है बड़ी साजिश?

Story 1

NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी , प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार को घेरा

Story 1

इंटरनेट शटडाउन के बीच संकट में Bitchat: सरकार ने GitHub से मांगी रिपॉजिटरी हटाने की मांग

Story 1

IND vs ZIM: अभिषेक, तिलक या वैभव... भारतीय टीम को मिला सुपर ऑलराउंडर का फार्मूला, कोच ने किया खुलासा