जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। हरारे में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह जीत श्रेयस अय्यर की बतौर कप्तान पहली टी20 इंटरनेशनल जीत है।
मयंक यादव बने प्लेयर ऑफ द मैच इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर महफिल लूट ली, लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब तेज गेंदबाज मयंक यादव को मिला। 21 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले मयंक ने 4 ओवर में महज 18 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और अपनी धारदार गेंदबाजी से जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को बांधे रखा।
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े बड़े रिकॉर्ड 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर वैभव ने इतिहास रच दिया। वह टी20 इंटरनेशनल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। अपनी 19 गेंदों की पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े।
एकतरफा मुकाबले की कहानी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रनों पर रोक दिया। भारत की तरफ से प्रिंस यादव और मयंक ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 13.2 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। वैभव के 50 और इशान किशन के 35 रनों के बाद श्रेयस अय्यर (28*) ने नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
श्रेयस अय्यर के नाम एक और उपलब्धि श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे लगातार आठ टी20 इंटरनेशनल मैचों में टॉस जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा, 120+ के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की यह गेंद शेष रहने के हिसाब से अब तक की चौथी सबसे बड़ी जीत है।
अगला मुकाबला कब? सीरीज का दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 25 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा। भारत की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी, जबकि जिम्बाब्वे के लिए यह अस्तित्व बचाने की लड़ाई होगी।
A 1️⃣9️⃣-ball blitz that goes straight into the history books 📖
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
A record breaking knock from Vaibhav Sooryavanshi 🔥#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/mlFK05CW7L
जंतर-मंतर पर ही होगी बात, सरकार के न्योते को कॉकरोच जनता पार्टी ने नकारा
चित्रकूट: देवांगना घाटी में नीट छात्रा से गैंगरेप, वन विभाग का अधिकारी बनकर दरिंदों ने दिया वारदात को अंजाम
गुजरात में आसमानी आफत: अहमदाबाद में 7 इंच बारिश से जनजीवन ठप, रेड अलर्ट जारी
वही मैदान, वही अंदाज: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वंडर-बॉय वाला धमाका
बैरिकेडिंग तोड़ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल और INDIA ब्लॉक के नेता: दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा
15 साल की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक और मां के लिए खास संदेश
थलापति विजय की फिल्म देख थिएटर में ही फूट-फूटकर रोने लगे मंत्री, वीडियो हुआ वायरल
मेरी हत्या हो सकती थी : बिहार विधानसभा में बीजेपी विधायक के बयान पर बवाल, सदन बना अखाड़ा
नीट पेपर लीक: सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल का छात्रों के समर्थन में बड़ा बयान, कही ये बात
कुरुक्षेत्र तो सिर्फ ट्रेलर था... कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर भड़के दीपेंद्र हुड्डा, सरकार को दी सीधी चेतावनी