नीट पेपर लीक: सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल का छात्रों के समर्थन में बड़ा बयान, कही ये बात
News Image

देशभर में नीट (NEET) पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली की खामियों को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों तक छात्र सड़कों पर हैं। अब इस गंभीर मुद्दे पर क्रिकेट जगत के दिग्गज भी खुलकर सामने आए हैं।

सचिन तेंदुलकर ने शॉर्टकट के खिलाफ दी नसीहत महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और प्रेरणादायक पोस्ट साझा की है। उन्होंने अपने पिता की सीख को याद करते हुए कहा, मेरे पिता ने मुझे सिखाया था कि असफलता ठीक है, लेकिन धोखाधड़ी नहीं। कभी शॉर्टकट न अपनाएं।

सचिन ने समाज की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि जो समाज मेहनत के बजाय केवल परिणामों को प्राथमिकता देता है, वह गलत राह चुनता है। उन्होंने कहा कि आज छात्र अपनी मेहनत का फल न मिलने से निराश हैं और यह स्वाभाविक है। हमें ऐसी संस्कृति बनानी होगी जहां ईमानदारी और योग्यता (मेरिट) की जीत हो।

शुभमन गिल ने छात्रों के जज्बे को किया सलाम भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए छात्रों का समर्थन किया है। गिल ने कहा, एक युवा भारतीय के रूप में, मेरा मानना है कि हमारी पीढ़ी उन सभी अवसरों की हकदार है जो उनके सपनों को आकार दें। मैं उन छात्रों का सम्मान करता हूं जो शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि शिक्षा ही देश के भविष्य को तय करती है। गिल ने उम्मीद जताई कि पूरे मामले में करुणा और आपसी सम्मान के साथ समाधान निकाला जाएगा, ताकि छात्रों के हितों की रक्षा हो सके।

क्या है पूरा विवाद? दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में पिछले एक महीने से छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। देश के अन्य हिस्सों में भी यह आंदोलन फैल चुका है। प्रदर्शनकारी मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगों पर अड़े हैं:

फिलहाल, छात्रों का यह आंदोलन सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है, और देश के प्रमुख हस्तियों का इस पर टिप्पणी करना मामले की गंभीरता को और बढ़ा रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

8वें वेतन आयोग के शोर के बीच सरकार का यू-टर्न , UPS को लेकर साफ किया अपना स्टैंड

Story 1

NEET पेपर लीक: राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने रोका काफिला

Story 1

रांची में सियासी संग्राम: नीट पेपर लीक पर भिड़े कांग्रेस-भाजपा, जमकर चले पत्थर, अंडे और टमाटर

Story 1

जंतर-मंतर पर आधी रात एक्शन की अटकलें, दिल्ली पुलिस की दो टूक- भ्रामक खबरें न फैलाएं

Story 1

अमरोहा का अतरंगी मामला: एक दूल्हे और तीन सगी बहनें, वीडियो के पीछे का सच सुनकर चकरा जाएगा सिर

Story 1

मयंक यादव का खौफनाक डेब्यू: 149 KPH की रफ्तार से पहली गेंद पर ही बिखेरे विकेट

Story 1

श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: धोनी का रिकॉर्ड तोड़ बने टॉस के बॉस

Story 1

154.2 की रफ्तार, सटीक यॉर्कर: राजस्थान के किसान पुत्र अशोक शर्मा का तूफानी इंटरनेशनल डेब्यू

Story 1

जंतर-मंतर पर गतिरोध: सरकार ने फिर दी बातचीत की पेशकश, नड्डा के घर या दफ्तर में चर्चा के लिए तैयार

Story 1

लाठीचार्ज: कानून की किताब में ये शब्द ही नहीं, फिर पुलिस बल का प्रयोग कब कर सकती है?