हरारे: भारतीय क्रिकेट टीम को एक नया स्पीड गन मिल गया है। राजस्थान के रहने वाले तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है। कप्तान ने उन्हें कैप सौंपकर प्लेइंग-11 में शामिल किया।
क्यों खास हैं अशोक शर्मा? अशोक की सबसे बड़ी ताकत उनकी रफ्तार है। वह 154.2 किमी/घंटा की गति से गेंदबाजी करने का दम रखते हैं और लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं। उनकी सबसे बड़ी खूबी एक ही एक्शन से 115 किमी/घंटा की स्लोअर बॉल डालना है, जो बल्लेबाजों को पूरी तरह चकमा दे देती है।
किसान परिवार से टीम इंडिया तक का सफर अशोक शर्मा का ताल्लुक राजस्थान के एक सामान्य किसान परिवार से है। हालांकि, वह घरेलू क्रिकेट में गुजरात का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। 2026 आईपीएल सीजन में उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट चटकाकर अपनी काबिलियत साबित की थी।
घरेलू क्रिकेट में तोड़े रिकॉर्ड अशोक का चयन अचानक नहीं हुआ है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 22 विकेट लिए थे। इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने राजस्थान के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए।
टीम इंडिया की नई उम्मीद अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने इस दौरे के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले अशोक शर्मा और यश ठाकुर पर भरोसा जताया है। चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि जिम्बाब्वे की उछाल भरी पिचों पर अशोक की यह घातक रफ्तार भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित होगी।
जिम्बाब्वे सीरीज का कार्यक्रम भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। ये मुकाबले 23, 25 और 27 जुलाई को हरारे में आयोजित किए जा रहे हैं। अपनी रफ्तार से खौफ पैदा करने वाले अशोक शर्मा अब इंटरनेशनल क्रिकेट की नई सनसनी बनने को तैयार हैं।
A special moment ahead of the series opener in Harare!
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
Congratulations to Ashok Sharma, who is all set to make his #TeamIndia Debut 👏👏
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#ZIMvIND pic.twitter.com/veS4gEKdom
सादे कपड़ों में पुलिस का लाठीचार्ज: क्या कानून देता है इसकी इजाजत?
यूएन में भारत की दो-टूक: पाकिस्तान को दिखाया आईना, आतंकवाद पर लताड़
सावधान: अगले 8 घंटे देश के 12 राज्यों पर भारी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी
आप प्रेशर नहीं समझ सकते... : मोदी है तो मुमकिन है गाने पर राजकुमार राव का बड़ा खुलासा
नीट पेपर लीक: संसद में घमासान, रिजिजू का विपक्ष पर निशाना - चर्चा से भाग रही कांग्रेस
पेपर लीक पर सलमान खान का ज्ञान पड़ा भारी, पुराना वीडियो हुआ वायरल; पिता ने खोला था बड़ा राज
मोदी सरकार की बढ़ी मुश्किलें: नीट विवाद और छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे
फैक्ट चेक: फिलिस्तीन के पुराने वीडियो को CJP प्रदर्शन का बताकर किया जा रहा वायरल
वार्ता की मेज पर क्यों नहीं आ रही CJP? सरकार ने कहा- हमने 4 बार बुलावा भेजा, हर बार मिला इनकार
जंतर-मंतर पर आर-पार की लड़ाई: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी, दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद