बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों नीट (NEET) पेपर लीक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को बेहद गंभीर बताते हुए प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया है। हालांकि, अभिनेता के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पिता सलीम खान ने सलमान के पेपर लीक वाले कारनामों का खुलासा किया था।
कपिल शर्मा शो पर खुला था राज यह पुराना वीडियो साल 2020 का है, जब सलीम खान अपने बेटों सलमान और सोहेल के साथ द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस दौरान सलीम खान ने गणेश नाम के एक शख्स का जिक्र किया, जिसे घर में बहुत तवज्जो दी जाती थी।
सलीम खान ने मजाकिया अंदाज में बताया था, गणेश जब भी घर आता तो उसे स्पेशल ट्रीटमेंट मिलता था। मुझे समझ नहीं आता था कि इसे मुझसे ज्यादा इज्जत क्यों मिल रही है। बाद में पता चला कि जब भी परीक्षा का पेपर लीक होता था, तो वह गणेश ही सलमान को पेपर लाकर देता था।
सलमान की स्वीकारोक्ति ने बढ़ाई मुश्किलें पिता की इस बात को सुनकर शो पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे थे। हंसी-मजाक के दौरान जब सोहेल खान ने कहा कि अब परिवार के राज खुल रहे हैं, तो सलमान खान ने मुस्कुराते हुए खुद को इस हरकत का दोषी मानते हुए कहा, नहीं, वह मेरा वाला (पेपर) था।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग अब जब सलमान ने पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई है, तो नेटिजन्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि जो अभिनेता खुद स्कूल के दिनों में पेपर लीक का फायदा उठा चुका है, उसका आज इस मुद्दे पर बोलना दोगलापन है।
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, इंटरनेट पर पुरानी गलतियां छिपती नहीं हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, यह एक कॉमेडी देश है, जहां आप पहले खुद नियम तोड़ते हैं और फिर उसी मुद्दे पर ज्ञान देते हैं। फिलहाल, वायरल होते इस वीडियो ने सलमान की सोशल मीडिया पोस्ट के असर को फीका कर दिया है।
Salman Khan today: Paper leak is a very serious issue
— Raj (@idfcwau) July 22, 2026
Salim Khan on Kapil s show: Ganesh naam ke ladke ki sabse zyada izzat thi hamare ghar mein, kyoki PAPER LEAK hote the to woh Salman ko laake deta tha 😭😭😭 https://t.co/yeXlInPJce pic.twitter.com/GubGJQid5j
विपक्ष की घेराबंदी के बीच धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान, 29 जुलाई को बताया खास
जंतर-मंतर से दूरी, बांकीपुर में छात्र शक्ति का दांव: क्या प्रशांत किशोर की रणनीति रंग लाएगी?
प्रदर्शन को पटरी से उतारने की होगी साजिश, लेकिन झुकेंगे नहीं : सौरव दास की सरकार को सीधी चुनौती
ईरान पर 12वीं रात भी बरसे अमेरिकी बम: सिरिक में दहल उठी धरती, ट्रंप ने बातचीत से किया इनकार
पेपर लीक पर सलमान खान का ज्ञान पड़ा भारी, पुराना वीडियो हुआ वायरल; पिता ने खोला था बड़ा राज
महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने वाले DCP पर गिरी गाज: जंतर-मंतर से हटाए गए, अब कोर्ट ने मांगा जवाब
भारत-जिम्बाब्वे पहला टी20: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल या दिखेगा चौकों-छक्कों का दम?
25वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक का अनशन: बोले- मैं अभी भी जिंदा हूं, बस एक आश्वासन का इंतजार है
86 में से 56 SDM एक ही जाति के: योगी ने खोली अखिलेश के दौर की भर्ती कुंडली
जंतर-मंतर पर घिरे CJP प्रवक्ता, प्रदर्शनकारियों के तीखे सवालों से मची खलबली