प्रदर्शन का 34वां दिन नीट पेपर लीक मामले और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आज 34वें दिन में प्रवेश कर गया है। 20 जून से शुरू हुआ यह धरना अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले चुका है, जिससे दिल्ली के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित है।
सोनम वांगचुक का बड़ा फैसला प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया है। उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने स्पष्ट किया कि वांगचुक तब तक अनशन नहीं तोड़ेंगे जब तक सरकार यह लिखित आश्वासन न दे दे कि प्रदर्शनकारियों पर कोई FIR दर्ज नहीं की जाएगी और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होगा।
अभिजीत दीपके ने दी चेतावनी CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने सरकार को कड़ी चुनौती देते हुए कहा है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने जंतर-मंतर पर इंटरनेट सेवा बंद किए जाने पर सवाल उठाते हुए सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया है।
पुलिस कार्रवाई और तनाव बरकरार पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर की स्थिति साझा करते हुए बताया कि कल दिल्ली पुलिस की भारी लाठीचार्ज और इंटरनेट बंदी के बावजूद प्रदर्शनकारियों का हौसला कम नहीं हुआ है। गुरुवार सुबह भी हजारों की संख्या में लोग वहां डटे हुए हैं।
दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रभावित सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने आज भी 16 स्टेशनों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इनमें राजीव चौक, पटेल चौक, सुप्रीम कोर्ट, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। सुबह 7:30 बजे से इन स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। यात्रियों को अगले आदेश तक इन रूटों से बचने की सलाह दी गई है।
Sonam Wangchuk has extended his hunger strike indefinitely.
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 22, 2026
He wants an assurance from the government that protesters will not face any FIRs or injustice,
: Gitanjali Angmo ji.
Dharmendra Pradhan must resign!
pic.twitter.com/C5HhpU8p2D
रूबियो का दोस्ती वाला अंदाज और जयशंकर का नो नॉनसेंस रुख: मनीला में दिखी कूटनीतिक जुगलबंदी
जंतर-मंतर पर आर-पार की लड़ाई: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी, दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद
पश्चिम एशिया में दहकती जंग: ईरान पर अमेरिकी हमले जारी, होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकरों पर संकट
बिहार विधानसभा में बवाल: ‘विधायकों और जनता की खाल उधेड़कर जूते बनाइए और विदेश में बेचिए’, RJD विधायक के बयान से मचा हड़कंप
# सलमान खान कैसे पास होते थे एग्जाम? सलीम खान ने खोला पेपर लीक का दिलचस्प राज
सावधान: अगले 8 घंटे देश के 12 राज्यों पर भारी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी
10 साल, 152 पेपर लीक: राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया धांधली वाला सिस्टम
कॉकरोच वाली टिप्पणी पर घिरीं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत, महुआ मोइत्रा ने खोला मोर्चा
जंतर-मंतर पर घिरे CJP प्रवक्ता, प्रदर्शनकारियों के तीखे सवालों से मची खलबली
बरेली में वायरल वीडियो के बाद छात्रा की आत्महत्या, मुजफ्फरनगर में छत से फेंकी गई युवती; यूपी में हड़कंप