पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। लगातार 12वीं रात भी अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इस बीच, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में एक ऑयल टैंकर में रहस्यमयी विस्फोट की खबर ने वैश्विक चिंताएं बढ़ा दी हैं।
अमेरिकी हमलों का लक्ष्य अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, राष्ट्रपति के निर्देश पर 23 जुलाई को फिर से ईरान के ठिकानों पर स्ट्राइक की गई। अमेरिका का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की उस सैन्य शक्ति को नष्ट करना है, जो समुद्री व्यापारिक मार्गों पर नागरिक जहाजों के लिए खतरा बनी हुई है।
होर्मुज में टैंकर धधका ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि ओमान तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक ऑयल टैंकर में जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। इस घटना के बाद दो अन्य जहाजों को आनन-फानन में अपना रास्ता बदलना पड़ा। हालांकि, इस घटना की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
ईरान की खुली धमकी IRGC ने इस घटना के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। उनका दावा है कि अमेरिका इन जहाजों को बारूदी सुरंगों (Maritime Mines) वाले खतरनाक रास्तों से जबरन गुजार रहा है। ईरान ने चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिका क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई बंद नहीं करेगा, तब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। साथ ही, बिना अनुमति के आने वाले किसी भी जहाज को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है।
यमन के पास हूतियों का हमला तनाव के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि यमन के पास हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के एक ऑयल टैंकर पर मिसाइल से हमला किया है। इस हमले के बाद टैंकर में भीषण आग लगने की रिपोर्ट है।
क्या यह क्षेत्र में एक व्यापक युद्ध की शुरुआत है? दुनिया की नजरें अब इस समुद्री मार्ग पर टिकी हैं, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए जीवन रेखा माना जाता है।
BIG: First Saudi oil tanker reportedly hit by Houthi missile near Yemen, engulfed in flames. pic.twitter.com/R3nG7FSdW1
— Clash Report (@clashreport) July 22, 2026
विपक्ष की घेराबंदी के बीच धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान, 29 जुलाई को बताया खास
पेपर लीक से निराश था, लेकिन प्रोटेस्ट में क्यों जाऊं? : नीट टॉपर पंशुल का दो टूक जवाब
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20 में नई सनसनी मचाएंगे टीम इंडिया के ये 2 युवा सितारे!
NEET विवाद: संसद में आर-पार की जंग, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने
नीट पेपर लीक: नवीन पटनायक ने धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा, देशभर में बढ़ रहा आक्रोश
संसद में मोदी-पवार की मुलाकात: क्या बदल रहे हैं महाराष्ट्र की राजनीति के समीकरण?
सोते किसान की शर्ट में घुसा जहरीला कोबरा, वीडियो देख थमी लोगों की सांसें
10 साल में 152 पेपर लीक: राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया धांधली का अड्डा
चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026: अजेय रहकर अलिरेजा फिरोजा ने जीता खिताब, वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश की शर्मनाक विदाई
दिल्ली के CJP आंदोलन में आतंकी पन्नू की एंट्री: भाजपा ने दी कड़ी चेतावनी