नीट (NEET) पेपर लीक और देशभर में जारी छात्र आंदोलनों के बीच मोदी सरकार के लिए एक और बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अब इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए आंदोलनरत छात्रों का खुलकर समर्थन करने का ऐलान किया है।
अन्ना हजारे का बड़ा ऐलान अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने का फैसला किया है। उनके सहयोगियों ने बताया कि वे जल्द ही प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर छात्रों की मांगों और मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हजारे का इस आंदोलन से जुड़ना सरकार के लिए एक बड़ी राजनीतिक मुसीबत बन सकता है।
पीएम मोदी को लिखा पत्र हाल ही में अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर कड़ी नसीहत दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, हिंसा का रास्ता किसी समस्या का समाधान नहीं है। सरकार को दमनकारी नीति अपनाकर छात्रों की आवाज को नहीं दबाना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शनों का समाधान केवल संवाद के जरिए ही निकाला जाना चाहिए।
सरकार को दी नसीहत अन्ना हजारे ने सरकार को याद दिलाया कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है और सरकार जनता की सेवक है। उन्होंने कहा, सरकार को अहंकार छोड़कर जनता के पास जाना चाहिए। अगर कोई घोटाला या गड़बड़ी होती है, तो जिम्मेदारी केवल निचले अधिकारियों की नहीं, बल्कि शीर्ष पदों पर बैठे लोगों की भी होनी चाहिए।
अहिंसा के रास्ते पर जोर प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल के इस्तेमाल पर नाराजगी जताते हुए अन्ना ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में 22 बड़े आंदोलन किए, लेकिन कभी हिंसा का सहारा नहीं लिया। उन्होंने कहा, आंदोलन हमेशा अहिंसा के मार्ग पर होना चाहिए और सरकार को प्रदर्शनकारियों को अपना दुश्मन नहीं, बल्कि देश का नागरिक समझकर उनकी बात सुननी चाहिए।
लगातार बढ़ता जा रहा दबाव फिलहाल दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना 34वें दिन में प्रवेश कर चुका है, वहीं सोनम वांगचुक भी लंबे समय से भूख हड़ताल पर हैं। नीट पेपर लीक के मुद्दे ने संसद के मानसून सत्र में भी भूचाल ला रखा है। अब अन्ना हजारे के इस समर्थन के बाद छात्र आंदोलनों को और अधिक मजबूती मिलने की संभावना है, जिससे मोदी सरकार पर दबाव और बढ़ गया है।
Resolve issues through dialogue, not suppression : Anna Hazare writes to PM Modi over protests, NEET irregularities
— ANI Digital (@ani_digital) July 22, 2026
Read @ANI Story I https://t.co/gJd8m03Oco#PMModi #AnnaHazare #NEET pic.twitter.com/EGWbUIVDMn
अनंतनाग आतंकी हमले का बदला: लश्कर के 2 आतंकियों के घर जमींदोज, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
ऑफिस में सीईओ की स्कूटी राइड : कर्मचारी को इनाम देने का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
AI ने बनाया AI को निशाना: OpenAI के एजेंट ने Hugging Face को किया हैक , दुनिया में हड़कंप
अमेरिका का मौत का सौदागर सक्रिय: ईरान के ठिकानों पर B-1 लांसर बॉम्बर से भीषण बमबारी
25 दिनों का अनशन, घटता वजन और अस्पताल का बिस्तर: सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI सख्त, बोले- दोपहर तक नहीं खुले तो दखल देंगे
मैं अभी भी जिंदा हूं: सोनम वांगचुक का भावुक वीडियो, अनशन खत्म करने के लिए सरकार के सामने रखी आखिरी शर्त
बलराम कृषि महोत्सव: आलीराजपुर को 340 करोड़ की सौगात, CM मोहन यादव किसानों से करेंगे संवाद
जंतर-मंतर पर हिंसक झड़प के बाद CJP ने की शांति की अपील, 34वें दिन भी जारी है प्रदर्शन
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में उबल रहा बिहार, मुजफ्फरपुर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात