अनंतनाग: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पुलिसकर्मी की शहादत के कुछ ही घंटों बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो सक्रिय आतंकवादियों के घरों को प्रशासन ने ढहा दिया है। यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का हिस्सा है।
क्या है पूरा मामला? अधिकारियों ने बताया कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात लश्कर के सक्रिय आतंकी आदिल ठोकर और हारून रशीद गनई के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। कश्मीर में पिछले करीब एक साल से इस तरह की कार्रवाई रुकी हुई थी, लेकिन इस हमले ने प्रशासन को कड़ा संदेश देने पर मजबूर कर दिया है।
अमरनाथ ड्यूटी पर तैनात जवान शहीद बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक पर संदिग्ध आतंकियों ने पुलिस की टीम पर अचानक गोलियां बरसा दीं। इस हमले में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी इस कायराना हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। हमले के बाद से ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मौसम की मार से थमी अमरनाथ यात्रा एक तरफ सुरक्षा चुनौतियों के बीच अनंतनाग में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती है, तो दूसरी तरफ कुदरत का कहर भी जारी है। खराब मौसम और भारी बारिश के कारण पिछले चार दिनों से अमरनाथ यात्रा स्थगित है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात के कारण फिलहाल यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है।
*VIDEO | Jammu and Kashmir: Security tightened, vehicle checks being carried out in Anantnag.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2026
In the first terror attack targetting Jammu and Kashmir Police personnel this year, a lone terrorist shot dead a head constable deployed on Amarnath Yatra security duty in Anantnag on… pic.twitter.com/Z6qUH2oGjO
जाको राखे साइयां मार सके न कोय! सोते हुए बच्चे के पास पहुंचा जहरीला नाग, फिर हुआ ऐसा चमत्कार
पटना का सदाकत आश्रम बना रणक्षेत्र: बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच लाठी-पत्थर से जोरदार भिड़ंत
छात्र आंदोलन पर युवराज सिंह का बड़ा बयान, कहा- संवाद से निकलेगा समाधान
WWE Raw में दिखा ब्लडलाइन का खौफ, रिंग में मचा जबरदस्त बवाल
मैं अभी भी जिंदा हूं: सोनम वांगचुक का भावुक वीडियो, अनशन खत्म करने के लिए सरकार के सामने रखी आखिरी शर्त
मुझे बेहतर भविष्य चाहिए : 13 साल की उमासा ने क्यों हिला दी जंतर-मंतर की भीड़?
सावधान: अगले 8 घंटे देश के 12 राज्यों पर भारी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी
थलापति विजय और बॉबी देओल की जन नायगन का खुमार: ऑफिस में छुट्टी और थिएटर के बाहर रात 3 बजे से कतार
शरीयत के खिलाफ थोपे गए कानून को नहीं मानेंगे : MP में UCC पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन
इरफान पठान का बड़ा दांव: 2027 वर्ल्ड कप के लिए चुनी टीम, रोहित-विराट पर स्थिति साफ, 5 युवा खिलाड़ियों को मिली जगह