25 दिन का संघर्ष और शारीरिक गिरावट सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी 25 दिनों की लंबी भूख हड़ताल के बीच एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल से जारी इस वीडियो में उन्होंने कहा, मैं अभी भी जिंदा हूं। 25 दिन के अनशन में मेरा लगभग 11 किलो वजन कम हो गया है और शरीर की मांसपेशियां भी घटने लगी हैं, लेकिन मैं ठीक हूं।
छात्रों के लिए सरकार से मांगी सुरक्षा वांगचुक ने स्पष्ट किया है कि वह अपना अनशन समाप्त करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी एक प्रमुख शर्त है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह लिखित या स्पष्ट आश्वासन दे कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग, एफआईआर या किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, अगर सरकार यह भरोसा देती है, तो मैं आज ही अपना अनशन समाप्त कर दूंगा।
अहिंसक छात्रों का किया सम्मान वांगचुक ने छात्रों के धैर्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई और कथित उकसावे के बावजूद छात्रों ने शांति बनाए रखी। उन्होंने कहा, मैं उन सभी छात्रों को सलाम करता हूं जिन्होंने लाठियां खाने के बावजूद संयम बरता और हिंसा का जवाब हिंसा से नहीं दिया।
सांसदों की अपील और सरकार का रवैया उन्होंने बताया कि करीब 65 सांसदों के हस्ताक्षर वाला पत्र उन्हें मिला है, जिसमें अनशन वापस लेने की अपील की गई है। वांगचुक ने कहा कि वह भी अपने काम पर लौटना चाहते हैं, लेकिन छात्रों पर मंडरा रहा कानूनी संकट उन्हें ऐसा करने से रोक रहा है। यदि सरकार उन्हें प्रताड़ित न करने का आश्वासन नहीं देती, तो उन्हें मजबूरी में अनशन जारी रखना पड़ेगा।
पत्नी ने उठाए पुलिस और प्रशासन पर सवाल सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंगमो ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है, जो मानसिक दबाव बना रहा है। डॉ. आंगमो ने यह भी दावा किया कि कई सांसदों को वांगचुक से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार अनशन खत्म करवाना चाहती है, तो मुलाकात में बाधा क्यों पैदा की जा रही है।
ABHI BHI ZINDA HUN.... DAY 25 pic.twitter.com/SnwKXMfvOO
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 22, 2026
संसद में मोदी-पवार की मुलाकात: क्या बदल रहे हैं महाराष्ट्र की राजनीति के समीकरण?
कीचड़ में नंगे पैर विराट-अनुष्का का आश्रम प्रेम, लेकिन छात्रों के मुद्दे पर क्यों खामोश किंग कोहली ?
पेपर लीक और सोनम वांगचुक का मुद्दा: सरकार और विपक्ष में आर-पार, नड्डा बोले- संसद में होगी दूध का दूध और पानी का पानी
लारक द्वीप पर अमेरिकी मिसाइल हमला: क्या दुनिया में आने वाला है तेल और गैस का बड़ा संकट?
छात्र आंदोलन पर युवराज सिंह का बड़ा बयान, कहा- संवाद से निकलेगा समाधान
हॉलीवुड की नींव हिलाने की तैयारी: एलन मस्क 2026 तक AI से बनाएंगे ओडिसी फिल्म
विपक्ष छात्रों को मोहरा बना रहा : दिल्ली प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह का तीखा हमला
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के ये 5 खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए बन सकते हैं काल , संभलकर रहना होगा श्रेयस की सेना को!
मैं अभी जिंदा हूं... : मेदांता अस्पताल से सोनम वांगचुक का भावुक संदेश, सरकार के सामने रखी यह बड़ी शर्त
बंगाल विधानसभा में संग्राम: TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने घसीटकर सदन से बाहर निकाला