गुरुग्राम: जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल के 25वें दिन मेदांता अस्पताल से एक वीडियो संदेश साझा किया है। इस संदेश में उन्होंने अपनी गिरती सेहत और सरकार से की गई अपनी मांगों के बारे में विस्तार से बताया है।
25 दिन में घटा 11 किलो वजन वीडियो संदेश में वांगचुक ने कहा, मैं अभी भी जिंदा हूं। पिछले 25 दिनों में मेरा वजन करीब 11 किलो कम हो गया है और शरीर की मांसपेशियां भी कमजोर हुई हैं, लेकिन मैं अभी ठीक हूं। बता दें कि उन्हें कल रात ही सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
छात्रों के धैर्य को किया सलाम वांगचुक ने प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बेहद संयम का परिचय दिया है। उन्होंने कहा, आप पर बर्बरतापूर्ण हमले किए गए, उकसाया गया और पत्थर फेंकने के लिए लोगों को भेजा गया, लेकिन इसके बावजूद आपने कोई पलटवार नहीं किया। आपका धैर्य देखकर मेरा दिल पिघल गया।
अनशन तोड़ने की इच्छा, लेकिन शर्त है बरकरार सोनम वांगचुक ने बताया कि कई सांसद और सरकारी प्रतिनिधि उनसे अनशन तोड़ने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद भी अपना संघर्ष समाप्त कर देशसेवा में लौटना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने सरकार के सामने दो मुख्य शर्तें रखी हैं।
ये हैं उनकी प्रमुख मांगें:
वांगचुक ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार उन्हें इन दोनों बिंदुओं पर लिखित आश्वासन देती है, तो वे आज ही अपना अनशन समाप्त कर देंगे। यदि ऐसा नहीं होता है, तो उन्हें विवश होकर अपना संघर्ष जारी रखना पड़ेगा।
ABHI BHI ZINDA HUN.... DAY 25 pic.twitter.com/SnwKXMfvOO
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 22, 2026
अस्पताल के बेड से सोनम वांगचुक का संदेश: अभी भी जिंदा हूं, बस सरकार के एक आश्वासन का इंतजार है
संसद में ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष
मंत्री के घर नहीं, जंतर-मंतर आएं सरकार : CJP ने बातचीत के न्योते को किया खारिज
वर्दी, बहादुरी और विवाद: कौन हैं RAF की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत?
पंजाब फार्मासिस्ट भर्ती पेपर लीक: कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला का आप सरकार पर तीखा हमला, मांगा इस्तीफा
दिल्ली: करोड़ों के लग्जरी फ्लैट में जलप्रलय , फायर पाइप फटने से घर बना स्विमिंग पूल
IND vs ZIM T20: जिम्बाब्वे में मिशन फतह के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए कब और कहां देखें फ्री में लाइव मैच
10 साल, 152 पेपर लीक: राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया धांधली वाला सिस्टम
होर्मुज स्ट्रेट पर ‘आर-पार’ की जंग: ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, ‘मिसाइल चली तो ढहा देंगे पावर प्लांट’
विपक्ष छात्रों को मोहरा बना रहा : दिल्ली प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह का तीखा हमला