वर्दी, बहादुरी और विवाद: कौन हैं RAF की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत?
News Image

सोमवार (20 जुलाई) को राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर संघर्ष का अखाड़ा बन गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के उग्र प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान मची अफरातफरी में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही RAF की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दौरान उनका हाथ टूट गया, लेकिन उनकी बहादुरी और एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उन्हें देश भर में चर्चा का केंद्र बना दिया है।

ड्यूटी के दौरान घायल, बचाई प्रदर्शनकारी की जान

सोनिया सहरावत ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान माहौल तब बिगड़ा जब भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने जवानों पर जूते-चप्पल और बीयर की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। सोनिया के अनुसार, जब भगदड़ मची तो एक प्रदर्शनकारी लड़की भीड़ में गिर गई। उसे बचाने के प्रयास में सोनिया खुद भी घायल हो गईं और उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। सोनिया ने बताया कि उन्होंने लगातार शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने और जवानों के हेलमेट खींचने की कोशिश की।

हरियाणा से CRPF तक का सफर

सोनिया सहरावत हरियाणा के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका वर्दी पहनने का सपना NCC के जरिए परवान चढ़ा, जिसने उन्हें अनुशासन और नेतृत्व के गुण सिखाए। UPSC की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (AC) परीक्षा पास कर वे CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट बनीं। वे जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनकी जिजीविषा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रेनिंग के दौरान गंभीर चोट के बावजूद 52 टांके लगने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और प्रशिक्षण पूरा किया।

सोशल मीडिया पर सक्रियता और विवाद

सोनिया न केवल एक जांबाज अधिकारी हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जहाँ वे फिटनेस, डांस और अपनी वर्दी वाली जिंदगी की झलकियां साझा करती हैं। हालांकि, हालिया घटना के बाद उनके द्वारा की गई एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने विवाद खड़ा कर दिया।

कॉकरोच वाली पोस्ट पर मचा बवाल

सोनिया ने एक मरे हुए कॉकरोच की तस्वीर के साथ लिखा था- खुद को ठीक कर नहीं सकते और देश को ठीक करने चले हैं। प्रदर्शनकारियों ने इसे अपने खिलाफ अपमानजनक माना और पलटवार करते हुए कहा, हम कॉकरोच हैं, और कॉकरोच कभी नहीं मरते। विवाद बढ़ता देख पोस्ट को डिलीट कर दिया गया, लेकिन अब CRPF के भीतर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है।

जांच का दायरा बढ़ा

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस हिंसक प्रदर्शन में 118 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में कई FIR दर्ज की हैं और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। एक तरफ सोनिया को उनकी ड्यूटी और साहस के लिए सराहा जा रहा है, तो दूसरी तरफ उनकी सोशल मीडिया पोस्ट ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला मौत का विमान , जिसने बदल दी हवाई यात्रा की दुनिया

Story 1

हिंसा छोड़ो, शांति से बात करो : NEET विवाद पर युवराज सिंह की भावुक अपील

Story 1

बंगाल विधानसभा में बवाल: विधायक कुणाल घोष को घसीटकर सदन से बाहर निकाला गया

Story 1

अस्पताल के बेड से सोनम वांगचुक का संदेश: अभी भी जिंदा हूं, बस सरकार के एक आश्वासन का इंतजार है

Story 1

IND vs ZIM T20: जिम्बाब्वे में मिशन फतह के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए कब और कहां देखें फ्री में लाइव मैच

Story 1

संसद में नीट संग्राम: स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, बोले- गैलरी में नहीं, सीट पर बैठकर होगी चर्चा

Story 1

दिल्ली: करोड़ों के लग्जरी फ्लैट में जलप्रलय , फायर पाइप फटने से घर बना स्विमिंग पूल

Story 1

होर्मुज स्ट्रेट पर ‘आर-पार’ की जंग: ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, ‘मिसाइल चली तो ढहा देंगे पावर प्लांट’

Story 1

संसद से निलंबन पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- ये सभी गद्दार, एक साल में गिर जाएगी सरकार

Story 1

हेटमायर-रदरफोर्ड का तूफान, वेस्टइंडीज ने जीता आखिरी वनडे, लेकिन सीरीज पर न्यूजीलैंड का कब्जा