नई दिल्ली: नीट (NEET-UG) पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली की सियासत उबाल पर है। गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने INDIA ब्लॉक के सांसदों के साथ राजधानी की सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। विपक्ष का यह मार्च गांधी स्मृति तक जाना था, ताकि पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के साथ एकजुटता दिखाई जा सके।
राहुल गांधी के 5, सुनहरी बाग रोड स्थित आवास से जैसे ही INDIA ब्लॉक के नेताओं का काफिला बसों में सवार होकर निकला, दिल्ली पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर रोक दिया। पुलिस ने सड़कों पर बैरिकेड्स लगाकर आवाजाही बंद कर दी और धारा 163 (निषेधाज्ञा) का हवाला दिया। इस दौरान काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।
पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने पर राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, हमारे छात्र सड़कों पर हैं, इसलिए हम भी सड़कों पर उतरे हैं। हम सिर्फ गांधी स्मृति जाकर उन छात्रों को श्रद्धांजलि देना चाहते थे जिन्होंने पेपर लीक के कारण जान गंवाई, लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, क्या हम गुंडे या अपराधी हैं जो गांधी स्मृति नहीं जा सकते?
तनावपूर्ण स्थिति के बाद पुलिस ने अंततः बैरिकेड्स हटा दिए, जिसके बाद राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता गांधी स्मृति पहुंचे। वहां राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नेताओं के हाथों में नीट पेपर लीक के विरोध में पोस्टर थे और सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। विरोध स्वरूप कई नेताओं ने अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट भी जलाई।
विपक्ष के इस मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गांधी स्मृति के आसपास न केवल दिल्ली पुलिस, बल्कि रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भारी तादाद में तैनात किया गया था। गृह मंत्री अमित शाह के आवास की ओर जाने वाले हाई-सिक्योरिटी जोन में सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई थी।
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में शाम 4 बजे से देर रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। वहीं, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, भारत के छात्र अकेले नहीं हैं। पूरा विपक्ष उनके और उनकी जायज मांगों के साथ चट्टान की तरह खड़ा है।
मार्च शुरू होने से पहले राहुल गांधी के आवास पर एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पी. चिदंबरम और जयराम रमेश सहित INDIA गठबंधन के विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में इस मुद्दे को संसद के भीतर और बाहर और अधिक आक्रामक तरीके से उठाने की रणनीति पर अंतिम रूप दिया गया।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi boards a bus as he, along with opposition MPs, leaves for Gandhi Smriti from his residence pic.twitter.com/BIyXiKkUON
— ANI (@ANI) July 23, 2026
नीट विवाद: सरकार का 24 घंटे में 4 बार बुलावा, फिर भी कॉकरोच जनता पार्टी क्यों है खामोश?
अमेरिकी संसद में ट्रंप को बड़ा झटका: ईरान के खिलाफ युद्ध को सीमित करने का प्रस्ताव पास
भारत का अपना S-400 तैयार: DRDO ने किया कुशा मिसाइल का सफल परीक्षण, 400 KM दूर तक होगा दुश्मन ढेर
लाठीचार्ज पर कानून क्या कहता है? क्या पुलिस किसी भी प्रदर्शन पर बल प्रयोग कर सकती है?
NEET विवाद: अन्ना हजारे का सरकार पर तीखा प्रहार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
हरारे में मयंक और प्रिंस का कहर: जिम्बाब्वे को 125 रनों पर समेट भारत को मिला आसान लक्ष्य
जन नायकन: थलापति विजय की विदाई पर फैंस का महा-जश्न, कहीं दूध का अभिषेक तो कहीं जापान से पहुंचे प्रशंसक
CWG 2026: डेब्यू मैच में पुतुल सोनोवाल का धमाका, वर्ल्ड चैंपियन को चटाई धूल
जंतर-मंतर पर ही होगी बात, सरकार के न्योते को कॉकरोच जनता पार्टी ने नकारा
नीट पेपर लीक: पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक दांव के बाद भी आर-पार के मूड में कॉकरोच जनता पार्टी, अन्ना हजारे का मौन व्रत शुरू