कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जनआंदोलन लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से बातचीत के तमाम प्रयासों के बावजूद गतिरोध बरकरार है। सीजेपी ने साफ कर दिया है कि वे सरकार के शर्तों पर उनके दफ्तर या आवास पर नहीं जाएंगे।
सरकार को दी न्यूट्रल जगह की चुनौती केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सीजेपी को बातचीत के लिए अपने आवास या दफ्तर आने का निमंत्रण दिया था। इस पर सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार को अगर वाकई बात करनी है, तो वह जंतर-मंतर आए या फिर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया जैसी किसी न्यूट्रल जगह पर वार्ता करे।
नाटक बंद करे सरकार सौरव दास ने सरकार पर मीडियाबाजी और ड्रामेबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र और प्रदर्शनकारी धूप-बारिश में सड़क पर खड़े हैं, लेकिन सरकार ठोस पहल करने के बजाय केवल फोटो और बयानों में उलझी है। सीजेपी ने दो टूक कहा कि सरकार को सीधे संपर्क करना चाहिए और वार्ता का समय तथा स्थान तय करना चाहिए।
इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को सीजेपी ने सिरे से खारिज कर दिया है। इसे झांसा और ड्रामा करार देते हुए पार्टी ने कहा कि उन्हें केवल जवाबदेही चाहिए। सीजेपी ने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम किसी भी चीज पर कोई समझौता या चर्चा नहीं होगी।
सरकार का पक्ष वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि सरकार ने बातचीत के लिए कई बार प्रस्ताव भेजे हैं। उन्होंने कहा, हम प्रतिष्ठा को महत्व नहीं देते, हम समाधान चाहते हैं। जेपी नड्डा और मैं स्वयं चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने छात्रों के हित का हवाला देते हुए आंदोलनकारियों से विनम्रतापूर्वक वार्ता में शामिल होने की अपील की है।
फिलहाल, प्रदर्शनकारी छात्रों के तेवर और सरकार की जिद के बीच यह टकराव किस दिशा में जाएगा, यह देखना बाकी है।
#WATCH | Delhi: Saurav Das, Chief Spokesperson, Cockroach Janta Party, says, Union Minister Jitendra Singh said that we can hold talks anywhere; then we have already made our suggestion. Come to Jantar Mantar or to a neutral venue like the Constitution Club of India. We will… pic.twitter.com/US6JNf1al2
— ANI (@ANI) July 23, 2026
अनंतनाग में पुलिसकर्मी की हत्या का बदला: आतंकियों के घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
अमरोहा का अजीबो-गरीब मामला: तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन से रचाई शादी, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज पर कानून क्या कहता है? क्या पुलिस किसी भी प्रदर्शन पर बल प्रयोग कर सकती है?
पेपर लीक पर सलमान खान का ज्ञान पड़ा भारी, पुराने वीडियो ने खोली पोल तो लोगों ने बताया दोगला
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर रोहिणी आचार्य का तीखा प्रहार, पूछा- शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई कब?
सरकार को सद्बुद्धि के लिए सड़कों पर उतरेंगे ठाकरे बंधु, नीट धांधली पर आर-पार की लड़ाई
क्या म्यूचुअल फंड के चक्कर में आप अपना भविष्य दांव पर लगा रहे हैं? जानें EPFO की ये चेतावनी
जन नायकन रिव्यू: थलापति विजय की आखिरी फिल्म पर बंटे फैंस, कहीं आंसू तो कहीं नाराजगी
नवी मुंबई एयरपोर्ट पर भारत टैक्सी का आगाज: अब ड्राइवर खुद होंगे मालिक, यात्रियों को मिलेगी सस्ती और सुरक्षित राइड
मंगला पशु बीमा योजना: लक्ष्य में कोताही बर्दाश्त नहीं, मंत्री जोराराम कुमावत की अधिकारियों को सख्त चेतावनी