बीते कुछ समय में शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड के उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच, एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने नौकरीपेशा लोगों को एक बड़ी सलाह दी है। EPFO ने साफ कहा है कि म्यूचुअल फंड में निवेश के लालच में अपनी PF की बचत को कभी न निकालें।
EPFO का तर्क है कि प्रोविडेंट फंड महज एक बचत खाता नहीं है, बल्कि यह एक कानूनी सामाजिक सुरक्षा योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वहीं, म्यूचुअल फंड पूरी तरह से बाजार के जोखिमों पर आधारित स्वैच्छिक निवेश हैं।
EPFO के अनुसार, EPF और म्यूचुअल फंड की तुलना करना गलत है।
EPF में मिलने वाले लाभ केवल ब्याज तक सीमित नहीं हैं। इसके साथ मिलने वाली एम्प्लॉइज पेंशन स्कीम (EPS) रिटायरमेंट के बाद जीवन भर पेंशन का भरोसा देती है। साथ ही, एम्प्लॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (EDLI) के तहत सदस्य की असामयिक मृत्यु होने पर परिवार को 7 लाख रुपये तक का बीमा कवर भी मिलता है। म्यूचुअल फंड में ये सुविधाएं नहीं मिलतीं।
EPFO का मानना है कि जो लोग म्यूचुअल फंड के लिए PF का पैसा निकालते हैं, वे अपनी भविष्य की सुरक्षा को कमजोर करते हैं। संस्था ने समझदार को EPF काफी है का मंत्र देते हुए कहा कि EPF बचत का एक अनुशासित और सुरक्षित जरिया है।
विशेषज्ञों और EPFO का स्पष्ट मानना है कि अगर आप जोखिम ले सकते हैं, तो पोर्टफोलियो में म्यूचुअल फंड शामिल करें, लेकिन इसे EPF का विकल्प न बनाएं। PF आपकी बुढ़ापे की लाठी है, जबकि म्यूचुअल फंड केवल वेल्थ क्रिएशन का एक तरीका। अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग की बुनियाद को बाजार के भरोसे छोड़ना समझदारी नहीं है।
EPF or Mutual Funds? 🤔
— EPFO (@officialepfo) July 22, 2026
Before withdrawing your EPF savings, take a moment to understand why EPF may be the better choice for your future.
Tap on the link to know more-https://t.co/AhJH8h0ACX#EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa pic.twitter.com/34AyB1JhEt
नीट पेपर लीक: संसद में घमासान, रिजिजू का विपक्ष पर निशाना - चर्चा से भाग रही कांग्रेस
नीट विवाद: जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ खड़े हुए अलख पांडे, बोले- ये देशद्रोही नहीं, भविष्य हैं
सड़क है या रील बनाने का कारखाना? वायरल वीडियो देख चकराए लोग
पेपर लीक पर प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज: सिस्टम से भरोसा उठ चुका, केवल वादों से नहीं निकलेगा समाधान
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: लवलीना बोर्गोहैन को मिला बाय , भारत का पहला पदक हुआ पक्का
NEET विवाद पर चुप्पी साधने से घिरे सोनू निगम, वायरल वीडियो देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
दिल्ली के जंतर-मंतर पर बवाल: प्रदर्शन के दौरान ACP को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल
अमरोहा का अतरंगी मामला: एक दूल्हे और तीन सगी बहनें, वीडियो के पीछे का सच सुनकर चकरा जाएगा सिर
ट्रैफिक सिग्नल पर ऑफिस : बाइक पर लैपटॉप खोलकर काम करता दिखा शख्स, कॉर्पोरेट कल्चर पर छिड़ी बहस
नीट विवाद: पीएम मोदी के आश्वासन के बाद अभिजीत दीपके का शिक्षा मंत्री पर तीखा कटाक्ष