रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। DRDO ने 23 जुलाई 2026 को ओडिशा के तट पर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी कुशा (KUSHA) लॉन्ग-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम का पहला सफल परीक्षण किया। इस परीक्षण में मिसाइल ने एक इलेक्ट्रॉनिक टारगेट को सटीक रूप से निशाना बनाया।
क्या है कुशा मिसाइल सिस्टम? इसे भारत का अपना स्वदेशी S-400 माना जा रहा है। रूस के S-400 और अमेरिका के पैट्रियट मिसाइल सिस्टम की तरह ही कुशा बेहद घातक है। यह सिस्टम फाइटर जेट्स, स्टील्थ विमान, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों के अलावा दुश्मन के ड्रोन और यूएवी (UAV) को भी हवा में ही नष्ट करने में सक्षम है।
तीन लेयर में सुरक्षा का कवच कुशा मिसाइल सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत इसकी तीन अलग-अलग दूरी की मारक क्षमता है:
आवाज़ से 5.5 गुना तेज रफ्तार इस मिसाइल की गति बेहद चौंकाने वाली है। यह मैक 5.5 यानी ध्वनि की गति से साढ़े पांच गुना तेज रफ्तार से दुश्मन पर हमला कर सकती है। इसमें बेहद एडवांस सीकर और अत्याधुनिक रडार तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे दुश्मन के लिए बच पाना लगभग नामुमकिन होगा।
आयात पर घटेगी निर्भरता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे भारतीय रक्षा क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारत अब दुनिया के उन गिने-चुने देशों में शामिल है जो खुद की ऐसी एडवांस लॉन्ग-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम विकसित करने में सक्षम हैं। इससे विदेशी हथियारों पर भारत की निर्भरता कम होगी और देश की सुरक्षा घेरा और अधिक अभेद्य हो जाएगा।
यह सिस्टम पूरी तरह से स्वदेशी है, जिसके रडार, कमांड सेंटर और मिसाइल तकनीक को भारत की विभिन्न प्रयोगशालाओं और औद्योगिक साझेदारों द्वारा तैयार किया गया है।
*The @DRDO_India has successfully conducted the maiden flight test of Long-Range Surface-to-Air Missile Kusha today from the APJ Abdul Kalam Island off the coast of Odisha.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 23, 2026
Kusha missile system is capable of neutralising wide variety of aerial threats including fighter jets,… pic.twitter.com/EceUgGM1HR
धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए, वरना पीएम मोदी का इस्तीफा होगा अगला लक्ष्य : अभिजीत दिपके की हुंकार
लीक पेपर के सहारे पास होते थे सलमान खान? NEET मामले पर बयान के बाद पुराना वीडियो वायरल
पुलिस वैन के सामने डटी रही साहसी लड़की, वायरल वीडियो ने खड़ा किया बड़ा सवाल
बारिश में भीगे नोट नहीं बने मुसीबत, बुजुर्ग की दरियादिली देख नम हो गई सबकी आंखें
ड्राइवर के बेटे ने भरी उड़ान: 154 की रफ्तार से कहर बरपाने वाला अशोक शर्मा बना टीम इंडिया का नया स्पीड गन
‘लव बर्ड्स’ कहे जाने पर भड़के हर्षद चोपड़ा, शिवांगी की शादी और इमेज को लेकर शिल्पा शिंदे को सुनाई खरी-खोटी
उत्तराखंड में पेपर लीक गैंग का बड़ा खुलासा: BTech की परीक्षाएं रद्द, प्रोफेसर गिरफ्तार
हरारे में मयंक और प्रिंस का कहर: जिम्बाब्वे को 125 रनों पर समेट भारत को मिला आसान लक्ष्य
मयंक यादव का पहला प्रहार : T20I में पहली गेंद पर विकेट चटकाकर रचा इतिहास
हवाबाजी से काम नहीं चलेगा : जेपी नड्डा के घर जाने से CJP का इनकार, सरकार के सामने रखीं कड़ी शर्तें