हवाबाजी से काम नहीं चलेगा : जेपी नड्डा के घर जाने से CJP का इनकार, सरकार के सामने रखीं कड़ी शर्तें
News Image

जंतर-मंतर या न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच जारी गतिरोध के बीच नया पेच फंस गया है। सरकार ने बातचीत के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर या दफ्तर का विकल्प दिया था, जिसे CJP ने सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास ने स्पष्ट किया है कि वे नड्डा के आवास पर नहीं जाएंगे।

हमें कोई फालतू आश्वासन नहीं चाहिए CJP के मंच से आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार जंतर-मंतर पर आने से कतरा रही है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, या तो बातचीत जंतर-मंतर पर हो या किसी न्यूट्रल जगह पर। हमें इस बार सिर्फ बातों की हवाबाजी नहीं चाहिए। अगर सरकार बातचीत के लिए तैयार है, तो उसे हमारी मांगें माननी होंगी या फिर एक निश्चित समयसीमा देनी होगी कि काम कब तक होगा।

छात्रों ने नड्डा के घर जाने से किया इनकार प्रदर्शन के दौरान आशुतोष रांका ने वहां मौजूद छात्रों से राय मांगी कि क्या उन्हें नड्डा के घर या दफ्तर जाना चाहिए? छात्रों ने एक सुर में ना कहकर इसका कड़ा विरोध किया। रांका ने कहा, आप बड़े लोग हो सकते हैं, लेकिन हमारे पीछे देश की जनता है। जनता ने तय कर लिया है कि मीटिंग नड्डा जी के घर पर नहीं होगी, तो नहीं होगी।

प्रदर्शन के बीच NDMC की चेतावनी इस बीच, छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने एक एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने अपील की है कि कनॉट प्लेस इलाके में शाम 6:30 बजे तक सभी दुकानें, रेस्तरां और ऑफिस बंद कर दिए जाएं। हालात को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आगरा-कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, सफर होगा और भी आसान!

Story 1

सीएम मोहन का बड़ा दांव: किसानों को 10 लाख का अनुदान और अलीराजपुर को करोड़ों की सौगात

Story 1

इग्नू छात्रों के लिए सुनहरा मौका: 12 लाख तक का पैकेज, 27 जुलाई से शुरू हो रहा मेगा प्लेसमेंट ड्राइव

Story 1

मयंक यादव का पहला प्रहार : T20I में पहली गेंद पर विकेट चटकाकर रचा इतिहास

Story 1

10 साल में 152 पेपर लीक: राहुल गांधी के गंभीर आरोपों से गरमाई राजनीति, क्या है हकीकत?

Story 1

छात्रों पर लाठी पड़ी तो समझो 4 वोट गए : सरकार के खिलाफ अभिजीत दीपके का तीखा हमला

Story 1

अमरोहा का अतरंगी मामला: एक दूल्हे और तीन सगी बहनें, वीडियो के पीछे का सच सुनकर चकरा जाएगा सिर

Story 1

महाराष्ट्र में आफत की बारिश: पालघर में रेड अलर्ट से स्कूल बंद, मुंबई के जलाशयों में बढ़ा जलस्तर

Story 1

मुंबई: NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में लेडी सिंघम का अवतार, पुलिस वैन के सामने डटी महिला का वीडियो वायरल

Story 1

चाइना ओपन 2026: पीवी सिंधु का सफर थमा, रोमांचक मुकाबले में चेन युफेई से मिली हार