नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि एक अयोग्य मंत्री के लिए करोड़ों छात्रों का भविष्य दांव पर लगाना सरकार को भारी पड़ेगा।
दीपके ने कहा कि अगर किसी एक छात्र पर लाठी चलती है, तो उसके पूरे परिवार के वोट सरकार के खाते से कम हो जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, उन्हें सिर्फ वोट की भाषा समझ आती है। 35-40 फीसदी वोट शेयर से आप प्रधानमंत्री बने हैं, बाकी 60 फीसदी वैसे भी आपके खिलाफ है। यदि छात्रों को प्रताड़ित किया गया, तो यह गणित और बिगड़ेगा।
सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए दीपके ने कहा कि छात्रों के विरोध प्रदर्शन को 34 दिन बीत चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने अब जाकर इस पर ध्यान दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जब 20 से ज्यादा छात्रों ने आत्महत्या कर ली, तब पीएम चुप थे। आज पहली बार महामानव ने हमारे विरोध प्रदर्शन का नोटिस लिया है, जो यह दिखाता है कि सरकार पूरी तरह से नर्वस है।
दीपके ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि सरकार अभी भी उन्हें बचाने में जुटी है। उन्होंने सोनम वांगचुक के 26 दिनों से जारी अनशन का जिक्र करते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने पूछा, आखिर धर्मेंद्र प्रधान में ऐसा क्या है कि सरकार उनकी कुर्सी बचाने के लिए छात्रों का अपमान कर रही है?
दीपके ने व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों को रोकने, बैरिकेडिंग लगाने और मेट्रो स्टेशन बंद करने में जितनी ऊर्जा खर्च की, अगर उतनी कोशिश पेपर लीक रोकने में की होती, तो आज 20 से ज्यादा परिवारों के बच्चे जीवित होते। उन्होंने सलाह दी कि प्रशासन को अपनी ताकत जनता के भले के कामों में लगानी चाहिए, न कि छात्रों की आवाज दबाने में।
VIDEO | Delhi: An incompetent and failed minister is not more important than crores of students. PM Modi, you lose the votes of an entire family when a student is lathi-charged”, says CJP founder Abhijeet Dipke. pic.twitter.com/mvcpEttjkU
— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2026
एक पति, तीन दुल्हनें: अमरोहा में सगी बहनों की अनोखी शादी ने मचाया हड़कंप
दिल्ली से सीधा नेपाल का सफर: गोरखपुर-सोनौली हाईवे से बदल जाएगी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी
पेपर लीक के खिलाफ गर्माया जंतर-मंतर: पहलवान बजरंग पूनिया उतरे सड़कों पर, बबीता फोगाट ने तोड़ी चुप्पी
मंगला पशु बीमा योजना: लक्ष्य में कोताही बर्दाश्त नहीं, मंत्री जोराराम कुमावत की अधिकारियों को सख्त चेतावनी
नीट पेपर लीक विवाद: सरकार का छात्रों को खुला न्योता, कहा- तय करें समय और स्थान, चर्चा के लिए तैयार हैं
नीट विवाद: जेपी नड्डा को दो टूक जवाब देने वाले सौरव दास कौन हैं?
जंतर-मंतर बना रणक्षेत्र: नीट पेपर लीक प्रदर्शन में हिंसक झड़प, 2 ACP समेत कई घायल
क्या श्रेयस अय्यर बदल पाएंगे अपनी किस्मत? ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहली जीत की तलाश
थलापति विजय का जना नायकन के साथ धमाका, फैंस बोले - यह एक प्योर मास कमर्शियल एंटरटेनर है
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध: IRGC का जॉर्डन-कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, थाड (THAAD) और पैट्रियट सिस्टम तबाह