महाराष्ट्र में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मूसलाधार बारिश ने राज्य के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ समेत कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पालघर में हालात गंभीर, स्कूल-कॉलेज बंद सबसे ज्यादा असर पालघर जिले में देखा गया, जहां प्रशासन ने रेड अलर्ट के चलते गुरुवार (23 जुलाई) को सभी सरकारी और निजी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और जूनियर कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। डहाणू तालुका के कई गांवों में जलभराव के बाद बचाव कार्य के लिए NDRF की टीमों को मोर्चा संभालना पड़ा है।
ठाणे में नदियां उफान पर ठाणे के भिवंडी में कमवारी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। भारी बारिश के कारण पालघर से गुजरने वाले गुजरात-मुंबई रेल रूट पर भी ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
मुंबई के लिए राहत: जलाशयों में बढ़ा जलस्तर लगातार बारिश मुंबई के लिए एक बड़ी राहत बनकर आई है। बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मुंबई को पानी देने वाले सातों जलाशयों में 7.84 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कुल जल भंडारण 69.74 प्रतिशत तक पहुंच गया है। मोडक सागर, तानसा, विहार और तुलसी जलाशय अब पूरी तरह ओवरफ्लो हो रहे हैं। इससे शहर में संभावित पानी कटौती का खतरा काफी कम हो गया है।
नासिक में गोदावरी नदी का रौद्र रूप उत्तर महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नासिक में गोदावरी नदी उफान पर है, जिससे रामकुंड और आसपास के मंदिर आंशिक रूप से जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी है और श्रद्धालुओं को नदी किनारे न जाने की सलाह दी है।
अगले 48 घंटे बेहद अहम राज्य सरकार ने सभी संवेदनशील जिलों में आपदा प्रबंधन तंत्र को हाई अलर्ट पर रखा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 से 48 घंटों तक कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बेवजह घर से न निकलें और केवल आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें।
*बृहन्मुंबई महानगरपालिका क्षेत्राला पिण्याच्या पाण्याचा पाणीपुरवठा करणा-या ७ तलावांपैकी मोडक-सागर हा तलाव गुरुवारी रात्री २.०७ वाजेच्या सुमारास पूर्ण भरुन वाहू लागला आहे.
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) July 23, 2026
यंदाच्या मोसमातील भरून वाहू लागलेला मोडक-सागर तलाव हा चौथा तलाव आहे. या तलावाची कमाल पाणी साठवण क्षमता ही… pic.twitter.com/ZOrFQCbHCe
IND vs ZIM: शिवम दुबे के पास युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, हरारे में रची जाएगी नई इबारत?
मेदांता अस्पताल पर पुलिस का घेरा, सोनम वांगचुक की पत्नी ने सरकार पर साधा निशाना
थलापति विजय का जना नायकन के साथ धमाका, फैंस बोले - यह एक प्योर मास कमर्शियल एंटरटेनर है
जंतर-मंतर बना युद्ध का मैदान: पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोलों से गूंजा इलाका
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया बवाल, जानिए क्या है पूरा मामला
सादगी की मिसाल थे आलम बदी: फर्श से अर्श तक का सफर, लेकिन कभी नहीं बदली अपनी सादगी
अनंतनाग हमले का बदला: कश्मीर में 1,000 OGWs हिरासत में, आतंकियों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार
दिल्ली में सुरक्षा का कड़ा पहरा: जंतर-मंतर प्रदर्शन के चलते आज 16 मेट्रो स्टेशन बंद, देखें पूरी लिस्ट
चाइना ओपन: आयुष शेट्टी का बड़ा उलटफेर, सिंधु और लक्ष्य सेन ने दूसरे दौर में बनाई जगह
पेपर लीक पर नड्डा का फैक्ट चेक : उमर अब्दुल्ला ने याद दिलाई तारीख, पूछा- रिपोर्ट का क्या हुआ?