ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2026) का आगाज भारतीय दल के लिए बेहद शानदार रहा है। लॉन बॉल्स स्पर्धा में भारत के पुतुल सोनोवाल ने पहले ही दिन बड़ा उलटफेर करते हुए कनाडा के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन रयान बेस्टर को मात दी।
पुतुल का संयम और ऐतिहासिक जीत राष्ट्रमंडल खेलों में अपना डेब्यू कर रहे असम के पुतुल सोनोवाल ने पहले सेट में 5-4 से जीत दर्ज की। अनुभवी बेस्टर ने दूसरा सेट 7-3 से जीतकर वापसी की, लेकिन टाई-ब्रेक में पुतुल ने गजब का संयम दिखाया। एशियाई चैंपियन सोनोवाल ने अंततः बेस्टर को हराकर ग्रुप डी में अपनी जीत पक्की की।
कौन हैं रयान बेस्टर? रयान बेस्टर लॉन बॉल्स जगत का बड़ा नाम हैं। वे 2023 के वर्ल्ड आउटडोर चैंपियन रहे हैं और 2025 में उन्हें वर्ल्ड बॉल्स हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। बेस्टर के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य और रजत पदक भी दर्ज हैं। उन्हें हराना भारतीय खिलाड़ी के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है।
महिला पेयर्स में भी भारत का जलवा सिर्फ पुरुष एकल ही नहीं, महिला पेयर्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने मोर्चा संभाला। रूपा रानी टिर्की और पिंकी की जोड़ी ने माल्टा के खिलाफ रोमांचक जंग लड़ी। पहला सेट 7-1 से जीतने के बाद दूसरे सेट में उन्हें 3-4 से हार झेलनी पड़ी।
हालांकि, टाई-ब्रेक में पिंकी ने शानदार खेल दिखाते हुए निर्णायक बढ़त हासिल की और भारत को जीत दिलाई। बर्मिंघम खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकीं यह जोड़ी अब शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी।
बदले हुए प्रारूप की चुनौती बता दें कि इस बार के ग्लास्गो खेलों में बॉल्स प्रतियोगिता का स्वरूप बदला हुआ है। फोर्स (मुकाबलों) स्पर्धाओं को हटा दिया गया है और केवल एकल व युगल स्पर्धाओं को ही रखा गया है। भारत, जिसने पिछली बार फोर्स स्पर्धा में पदक जीते थे, अब एकल और युगल पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहा है।
पुतुल सोनोवाल अब शुक्रवार को अपने दूसरे मुकाबले में फॉकलैंड द्वीपसमूह के सेसिल अलेक्जेंडर के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगे। भारतीय दल की इस शुरुआत ने पदक की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है।
What a result for #TeamIndia!💙
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 23, 2026
Putul Sonowal pulls off a stunning upset, defeating reigning World Outdoor Champion Ryan Bester in the tie-breaker.
Watch the Commonwealth Games Glasgow 2026 LIVE NOW exclusively on Sony Sports Network TV channels and Sony LIV.… pic.twitter.com/X5Onplk4pe
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत का विजयी आगाज, वैभव की आतिशी पारी और मयंक यादव की घातक गेंदबाजी
असम में जल प्रलय: 11 जिलों में हाहाकार, 41 लोगों की मौत; सेना और वायुसेना ने संभाला मोर्चा
वार्ता की मेज पर क्यों नहीं आ रही CJP? सरकार ने कहा- हमने 4 बार बुलावा भेजा, हर बार मिला इनकार
थलापति विजय की फिल्म देख थिएटर में ही फूट-फूटकर रोने लगे मंत्री, वीडियो हुआ वायरल
पेपर लीक पर सरकार का आर-पार वाला एक्शन, PM मोदी ने कैबिनेट बैठक से पहले छात्रों को दिया बड़ा भरोसा
जन नायगन देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन, थिएटर के बाहर बेकाबू हुई भीड़, मुश्किल से बचीं एक्ट्रेस!
मोदी जी, धर्मेंद्र प्रधान को हटा दीजिए : पेपर लीक पर CJP का तीखा प्रहार
वही मैदान, वही अंदाज: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वंडर-बॉय वाला धमाका
नीट पेपर लीक: सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल का छात्रों के समर्थन में बड़ा बयान, कही ये बात
7 साल बाद भारत में वापसी को तैयार Vivo S2 Series: दमदार बैटरी और धाकड़ फीचर्स के साथ होगी एंट्री