तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय यानी थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म जन नायकन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लेकर प्रशंसकों में दीवानगी का आलम यह है कि खुद पार्टी के मंत्री और विधायक भी इसे देखने से खुद को रोक नहीं पाए।
मंत्री हुए भावुक, छलके आंसू चेन्नई, कोयंबटूर और पुडुकोट्टई में मंत्रियों को फिल्म देखते हुए देखा गया। कोयंबेडु के रोहिणी थिएटर में टीवीके के वरिष्ठ मंत्रियों ने फिल्म का आनंद लिया। हालांकि, माहौल तब बदल गया जब फिल्म देखकर श्रम कल्याण मंत्री जे. मोहम्मद फरवास भावुक हो गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मंत्री फरवास को फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनके आसपास मौजूद लोग उन्हें घेरे हुए थे और घटना का वीडियो बना रहे थे। वहीं, कोयंबटूर में मंत्री विग्नेश की आंखों में भी फिल्म का क्लाइमैक्स देख आंसू छलक आए।
धूमधाम से हुई रिलीज, सीबीएफसी के कारण हुई थी देरी जन नायकन की रिलीज का रास्ता आसान नहीं था। यह फिल्म पहले जनवरी में रिलीज निर्धारित थी, लेकिन सीबीएफसी से समय पर सर्टिफिकेट न मिलने के कारण इसे टालना पड़ा था। आखिरकार अब रिलीज होते ही प्रशंसक इसे देखने के लिए उमड़ पड़े हैं।
एच. विनोथ का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है। इसमें विजय के साथ पूजा हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका में हैं, जबकि बॉबी देओल ने दमदार विलेन का किरदार निभाया है। प्रकाश राज एक भ्रष्ट राजनेता के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म अपने एक्शन और सस्पेंस की वजह से दर्शकों का दिल जीत रही है।
बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े बेहद प्रभावशाली हैं। रात 9 बजे तक जन नायकन ने वैश्विक स्तर पर 28.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसमें तमिल भाषा का योगदान 25.75 करोड़, तेलुगु का 1.52 करोड़ और हिंदी भाषा का 1.44 करोड़ रुपये है। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए आने वाले दिनों में कमाई का आंकड़ा और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
’ஜனநாயகன்’ திரைப்படத்தின் FDFS-ன்போது குலுங்கி குலுங்கி அழுத தவெக அமைச்சர் முகமது பர்வேஸ்!
— Elan (@Elan87932021) July 23, 2026
First time ஒருத்தன் அழுகிறதைப் பார்த்து நாடே சிரிக்குது..😂
#JanaNayaganFDFS | #Parvez | #TVK pic.twitter.com/o22tZDOthO
नीट पेपर लीक: बातचीत के लिए CJP ने सरकार को दिया न्यूट्रल जगह का विकल्प, PM मोदी पर साधा निशाना
नीट पेपर लीक: पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक दांव के बाद भी आर-पार के मूड में कॉकरोच जनता पार्टी, अन्ना हजारे का मौन व्रत शुरू
पुलिस वैन के सामने डटी रही साहसी लड़की, वायरल वीडियो ने खड़ा किया बड़ा सवाल
NEET पेपर लीक: राहुल गांधी का गांधी स्मृति मार्च, पुलिस के साथ नोकझोंक और मौन प्रदर्शन
बस, अब हो गया... : नीट पेपर लीक और छात्र विरोध पर सवाल सुनते ही भड़के सोनू निगम
16 घंटे में 1,100 मिमी बारिश: गुजरात के वापी में कुदरत का महातांडव , गाड़ियां डूबीं
नीट पेपर लीक: छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत हुए सचिन तेंदुलकर, पिता की सीख याद दिलाकर सरकार से की बड़ी मांग
रांची में सियासी जंग: बीजेपी कार्यालय के बाहर जमकर चले पत्थर, अंडे और टमाटर
गुजरात से कश्मीर तक कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से सड़कों पर समंदर, जनजीवन अस्त-व्यस्त
पहले आतंकवाद का ढांचा मिटाओ, फिर ज्ञान दो : आसियान मंच पर भारत ने पाकिस्तान को दिखाई आईना