रांची की सड़कों पर गुरुवार को नीट पेपर लीक और भर्ती घोटालों को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म हो गया। झारखंड की राजधानी में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिससे इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई।
सड़क पर जबरदस्त बवाल नीट पेपर लीक और जेपीएससी भर्ती घोटाले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरमू मैदान से भाजपा कार्यालय की ओर मार्च निकाला। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
एक-दूसरे पर बरसे अंडे-टमाटर और पत्थर भाजपा कार्यालय के बाहर पहले से ही बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे। दोनों दलों के आमने-सामने आते ही तीखी बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर अंडे, टमाटर और पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। पथराव की इस घटना में मौके पर मौजूद कुछ मीडियाकर्मियों को भी चोटें आईं।
पुलिस के छूटे पसीने हालात बेकाबू होते देख पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और एसडीओ समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।
क्यों हो रहा है विरोध? झारखंड में यह सियासी संग्राम नीट पेपर लीक और जेपीएससी भर्ती घोटाले के इर्द-गिर्द घूम रहा है। इससे एक दिन पहले बुधवार को बीजेपी ने कांग्रेस दफ्तर का घेराव किया था, जिसके जवाब में गुरुवार को कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय को निशाना बनाया।
फिलहाल प्रदर्शनकारी वापस लौट चुके हैं, लेकिन दोनों दलों के बीच का यह टकराव आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रहा है।
*Ranchi, Jharkhand: During a Congress protest at the BJP office over the NEET paper leak and the lathi charge on students, eggs and tomatoes were thrown, along with demands regarding the position of Union Minister Dharmendra Pradhan. pic.twitter.com/OCgDRIBlPS
— IANS (@ians_india) July 23, 2026
आजमगढ़ ने खोया अपना जनप्रिय नेता: सपा के 5 बार के विधायक आलमबदी आजमी का 90 साल की उम्र में निधन
सुप्रीम कोर्ट की दो टूक: दोपहर तक मेट्रो स्टेशन नहीं खुले तो हम करेंगे दखल
मोदी सरकार की बढ़ी मुश्किलें: नीट विवाद और छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे
नीट विवाद: जेपी नड्डा को दो टूक जवाब देने वाले सौरव दास कौन हैं?
एक दूल्हे के साथ तीन सगी बहनें? अमरोहा से वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर खड़ा किया बड़ा विवाद
नीट पेपर लीक: पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक दांव के बाद भी आर-पार के मूड में कॉकरोच जनता पार्टी, अन्ना हजारे का मौन व्रत शुरू
नीट पेपर लीक: छात्रों के प्रदर्शन पर सवाल सुनते ही भड़के सोनू निगम, वीडियो वायरल
बस, अब हो गया... : नीट पेपर लीक और छात्र विरोध पर सवाल सुनते ही भड़के सोनू निगम
NEET विवाद: सलमान खान ने छात्रों का किया समर्थन, तो सोशल मीडिया पर खुली पेपर लीक वाली पुरानी पोल
अनंतनाग आतंकी हमले का बदला: लश्कर के 2 आतंकियों के घर जमींदोज, सुरक्षा व्यवस्था सख्त