नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज विपक्षी एकता का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक के बाद, जब ये सभी नेता गांधी स्मृति के लिए निकले, तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद सड़क पर भारी हंगामा और हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
बैरिकेड्स और बसों से रास्ता रोकने का आरोप राहुल गांधी ने बस के अंदर से वीडियो जारी कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, हम छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्वक गांधी स्मृति जाना चाहते थे, लेकिन सरकार ने पहले इंडिया गेट जाने से रोका और अब तीस जनवरी मार्ग पर बस और बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। यह सरकार डरी हुई है और ड्रामा कर रही है।
सुरक्षा का अभेद्य घेरा और झड़प राहुल गांधी का आवास सुनहरी बाग क्षेत्र में है, जो गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के घरों के काफी करीब है। यहां रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और दिल्ली पुलिस की भारी तैनाती की गई थी। पुलिस द्वारा रोके जाने पर वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। बैरिकेड्स को हटाने के लिए कार्यकर्ता लगातार संघर्ष करते दिखे।
INDIA ब्लॉक की एकजुटता: चाय पर चर्चा राहुल गांधी के आवास पर आयोजित इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, सुप्रिया सुले, महुआ मोइत्रा, पी. चिदंबरम और अरविंद सावंत सहित विपक्ष के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे सामान्य मुलाकात बताते हुए कहा कि राहुल जी ने चाय पर बुलाया था, इसलिए हम सब आए हैं। वहीं, रेणुका चौधरी ने इसे विपक्ष की बढ़ती ताकत करार दिया।
विपक्ष का हमला: दिल्ली में अघोषित आपातकाल कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में आपातकाल जैसे हालात बना दिए गए हैं, मानो कोई युद्ध छिड़ा हो। वहीं, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हमारी रणनीति से दुश्मन घबरा गया है, इसलिए पुलिस का पहरा बिठाया गया है।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को और धार दे दी है। रणदीप सुरजेवाला और मनोज झा जैसे नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और जंतर-मंतर से लेकर देश के हर कोने में युवा आक्रोशित हैं। विपक्ष ने साफ कर दिया है कि जब तक जवाबदेही तय नहीं होती, यह संघर्ष जारी रहेगा।
NSUI का शक्ति प्रदर्शन गांधी स्मृति के बाहर भी बड़ी संख्या में NSUI के सदस्य जमा हुए और राहुल गांधी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। केंद्र सरकार की तमाम पाबंदियों के बावजूद, विपक्षी खेमा इसे एक बड़ी राजनीतिक जीत के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है।
VIDEO | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, What s happening? In solidarity with the students, we wanted to take the Opposition MPs to India Gate. But then they refused. So then we wanted to take them to Tees January Marg, Gandhiji s assassination site. And now what they ve… pic.twitter.com/wQiMhK9S4K
— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2026
पेपर लीक पर प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज: सिस्टम से भरोसा उठ चुका, केवल वादों से नहीं निकलेगा समाधान
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में उबल रहा बिहार, मुजफ्फरपुर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
पहले आतंकवाद का ढांचा मिटाओ, फिर ज्ञान दो : आसियान मंच पर भारत ने पाकिस्तान को दिखाई आईना
सीएम मोहन का बड़ा दांव: किसानों को 10 लाख का अनुदान और अलीराजपुर को करोड़ों की सौगात
नवी मुंबई एयरपोर्ट पर भारत टैक्सी का आगाज: अब ड्राइवर खुद होंगे मालिक, यात्रियों को मिलेगी सस्ती और सुरक्षित राइड
नीट पेपर लीक विवाद: सलमान खान की छात्रों से भावुक अपील, कहा- घर जाओ, खाना मैं भेज दूंगा
बिहार विधानसभा में संग्राम: छात्रों पर लाठीचार्ज पर घमासान, नौबत हाथापाई तक पहुंची
अमेरिका का मौत का सौदागर सक्रिय: ईरान के ठिकानों पर B-1 लांसर बॉम्बर से भीषण बमबारी
WTC फाइनल 2027 का वेन्यू तय: लंदन के द ओवल में होगा खिताबी महासंग्राम
रील से शुरू हुई प्रेम कहानी: एक ही युवक से 3 बहनों ने रचाई शादी, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप