बिहार विधानसभा में छात्रों के प्रदर्शन और उन पर हुई कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी विधायक श्यामबाबू यादव के एक बयान ने सदन का माहौल पूरी तरह गरमा दिया, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हाथापाई जैसी स्थिति बन गई।
विधायक का सनसनीखेज दावा: प्रदर्शनकारी छात्र नहीं, अपराधी थे बीजेपी विधायक श्यामबाबू यादव ने सदन में दावा किया कि पटना के डाकबंगला चौराहे पर जब प्रदर्शन चल रहा था, तब उन पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने कहा, वहां मौजूद लोग छात्र नहीं, बल्कि अपराधी किस्म के लोग और असामाजिक तत्व थे। अगर समय रहते बचाव न होता, तो मेरी हत्या भी हो सकती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके सुरक्षाकर्मियों को भी भीड़ ने निशाना बनाया।
सदन में भिड़े सत्ता पक्ष और विपक्ष विधायक के इस बयान के तुरंत बाद विपक्षी सदस्य भड़क गए। सदन में नारेबाजी शुरू हो गई और देखते ही देखते सत्ता और विपक्ष के विधायक अपनी सीटों से उठकर वेल (वैल) तक पहुंच गए। दोनों तरफ के विधायक आमने-सामने आ गए और स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।
मार्शल को करना पड़ा हस्तक्षेप हंगामा इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। बढ़ते विवाद को देखते हुए मार्शल को तुरंत बीच-बचाव के लिए बुलाना पड़ा। स्पीकर ने सदस्यों को शांत कराने की कोशिश करते हुए कहा, यह सदन है, युद्ध का मैदान नहीं। हालांकि, हंगामे के चलते कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।
बाहर भी जारी रहा विरोध का शोर विधानसभा के अंदर हंगामे से पहले, परिसर के बाहर भी विपक्षी विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष ने हाल ही में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार को घेरा। प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर और बैनर के साथ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की।
*पटना: पक्ष और विपक्ष के बीच विवाद का VIDEO सामने आया. BJP विधायक ने छात्रों को हमलावर, अपराधी और गुंडा बताया. इस बयान को लेकर सदन के भीतर महागठबंधन के MLA और BJP विधायक के बीच तीखी बहस हुई.#Bihar #Politics #Assembly #prabhatkhabar @DrPremKrBihar @BJP4India pic.twitter.com/o4YwaBErVS
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 23, 2026
जाको राखे साइयां मार सके न कोय! सोते हुए बच्चे के पास पहुंचा जहरीला नाग, फिर हुआ ऐसा चमत्कार
आगरा-कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, सफर होगा और भी आसान!
मानसून का तांडव: असम में 10 और मौतें, देश के कई राज्यों में बाढ़-भूस्खलन से हाहाकार
क्या अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोके गए अर्जेंटीना फुटबॉल प्रमुख क्लाउडियो तापिया? जानें वायरल दावों का सच
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा ऐलान, बताया क्यों नहीं है सलाह की जरूरत
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध: IRGC का जॉर्डन-कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, थाड (THAAD) और पैट्रियट सिस्टम तबाह
AI ने बनाया AI को निशाना: OpenAI के एजेंट ने Hugging Face को किया हैक , दुनिया में हड़कंप
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया बवाल, जानिए क्या है पूरा मामला
मुंबई: पुलिस वैन का दरवाजा खुला, हिरासत से भाग निकले छात्र; वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
बिहार विधानसभा में बवाल: ‘विधायकों और जनता की खाल उधेड़कर जूते बनाइए और विदेश में बेचिए’, RJD विधायक के बयान से मचा हड़कंप