दिल्ली: राजधानी के जंतर-मंतर पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों ने संसद की ओर मार्च करना शुरू किया। बिना अनुमति के संसद की तरफ बढ़ रही भीड़ को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग किया और जमकर लाठियां बरसाईं।
लाठीचार्ज का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस की बर्बरता साफ देखी जा सकती है। फुटेज में एक युवक पुलिसकर्मियों से घिरा हुआ नजर आ रहा है, जो लगातार उस पर डंडे बरसा रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि पिटाई के बावजूद युवक पीछे नहीं हटा, बल्कि पुलिस को ललकारते हुए चिल्लाया- मारो सर... और मारो!
पुलिस की कार्रवाई पर सवाल वायरल वीडियो में पुलिस द्वारा युवक के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के भी आरोप लग रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें प्रदर्शनकारियों के प्रति सुरक्षाबलों का आक्रामक रवैया साफ नजर आ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे।
सौरव दास को हिरासत में लिया गया इस हंगामे के बीच सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को पुलिस ने डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय ले जाने के लिए हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने से पहले दास ने कहा कि सरकार के साथ बातचीत के प्रयास चल रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
सोनम वांगचुक का अनशन जारी सौरव दास ने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत स्थिर है और वे अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने अपनी शर्तें रखी हैं और वे अपना संघर्ष जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बेजान सिस्टम के खिलाफ युवाओं का आक्रोश प्रदर्शनकारियों का मानना है कि वे एक ऐसे बेजान सिस्टम के खिलाफ खड़े हैं जो उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। पिछले 30 दिनों से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे इन युवाओं ने चेतावनी दी है कि वे लाठियों के दम पर दबेने वाले नहीं हैं और जल्द ही एक और शांतिपूर्ण मार्च का आयोजन किया जाएगा।
युवाओं के इस गुस्से और हताशा को समझिए आप इनको लाठी के दम पर नहीं दबा सकते है. #Jantarmantar pic.twitter.com/cAxyyeWYCI
— The Kush Voice (@Kush_voice) July 20, 2026
अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान: निजी क्षेत्र के विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक गवाही
नीट विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
सिक्किम: समरदुंग टनल में भीषण भूस्खलन, जहरीली गैस के बीच 27 मजदूरों को बचाने की जंग जारी
सिक्किम: सुरंग में फंसे 27 मजदूर, गैस रिसाव ने बढ़ाई मुसीबत, युद्धस्तर पर जारी है रेस्क्यू
MP UCC: संपत्ति और उत्तराधिकार में बड़ा बदलाव, बेटा-बेटी को मिलेगा समान हक
गुजरात का महा-सफाई अभियान: भरूच में ₹2153 करोड़ के ड्रग्स राख, 278 पुलिसकर्मी सम्मानित
वनडे में फिर से बादशाहत कायम करेगी टीम इंडिया? इन 4 गेम चेंजर्स की वापसी से बदलेगी तस्वीर
अयोध्या राम मंदिर वित्तीय अनियमितता: सुप्रीम कोर्ट सख्त, एसआईटी (SIT) के पुनर्गठन पर यूपी सरकार से मांगा जवाब
सावधान: देश के 16 राज्यों में मानसून का रेड अलर्ट , कल 80 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी
विराट और रोहित को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन ने बताई चौंकाने वाली वजह