नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन का माहौल बेहद गरमा गया है। विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति साफ कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर तीखे हमले किए हैं।
राम मंदिर चंदे पर स्वतंत्र जांच की मांग खड़गे ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे में कथित धांधली का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ अपनी कमाई दान में दी थी, लेकिन अब चंदा चोरी के आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार एक स्वतंत्र जांच समिति गठित करे और मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे का पाई-पाई का हिसाब सार्वजनिक करे।
शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग नीट-यूजी (NEET-UG) विवाद और पेपर लीक के मामलों ने सदन में सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खड़गे ने आरोप लगाया कि 2014 से अब तक देश में 152 पेपर लीक हुए हैं, जिससे परेशान होकर 25 छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था के पतन का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से बर्खास्त करने की मांग की है।
एथेनॉल नीति पर जनता की लूट का आरोप कांग्रेस ने सरकार की एथेनॉल मिश्रण नीति को देश के 3.5 करोड़ वाहन मालिकों पर जबरन थोपा गया प्रयोग करार दिया है। खड़गे ने आरोप लगाया कि इस प्रयोग की आड़ में आम जनता की जेब काटी जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा का एकमात्र आर्थिक औजार जनता की गाढ़ी कमाई लुटना ही रह गया है?
विपक्ष की एकजुटता और आक्रामक रुख सत्र की शुरुआत के साथ ही इंडिया गठबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि वे जनता की आवाज बनकर सरकार की जवाबदेही तय करेंगे। खड़गे ने विश्वास दिलाया है कि जनहित से जुड़े मुद्दों, नीतियों और सरकार द्वारा पेश किए जा रहे विधेयकों पर विपक्ष पूरे सदन में एकजुट होकर सरकार को घेरेगा। संसद के भीतर अब यह लड़ाई और भी तेज होने के संकेत हैं।
*आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस पार्टी और साझा विपक्ष जनता की आवाज़ बनकर मोदी सरकार से हर सवाल का जवाब माँगेगी।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) July 20, 2026
चाहे श्री राम मंदिर में चंदा चोरी और आस्था से धोखे की बात हो - मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अपनी कमाई अर्पित की, उन्हें… pic.twitter.com/vweX1NboC5
बाइक चलाते वक्त पीछे देखना पड़ा भारी, खाई में गिरने से बाल-बाल बचा बाइकर; देखें खौफनाक वीडियो
संसद मार्च: नीट धांधली पर आर-पार की जंग, मंगलवार को फिर सड़कों पर उतरेंगे प्रदर्शनकारी
होर्मुज जलडमरूमध्य पर सुलगा युद्ध: अमेरिका की लगातार 10वीं रात बमबारी, ईरान पर चौतरफा दबाव
रिटायरमेंट की खबरों पर रोहित शर्मा का जोरदार जवाब, भड़के मोहम्मद कैफ ने कह दी बड़ी बात
यूपी के 37 जिलों में अगले 3 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण: भारी बारिश और ठनका का अलर्ट जारी
कुर्सी संभालते ही एक्शन में एंडी बर्नहैम: ब्रिटेन की राजनीति में सर्किट ब्रेकर का ऐलान
दिल्ली में बवाल: पाकिस्तान की डिजिटल साजिश का भारतीय सेना ने एक मिनट में किया पर्दाफाश
दिल्ली से टोरंटो तक गूंजा CJP आंदोलन: नीट पेपर लीक और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब
योगा एक्सप्रेस में सीट का विवाद: प्लेटफॉर्म पर पीट-पीटकर ले ली गई युवक की जान, मूकदर्शक बनी भीड़
हरारे में वैभव सूर्यवंशी की हीरो वाली एंट्री: जिम्बाब्वे में मचाने आ गए हैं टीम इंडिया के नए सितारे