हरारे: भारतीय क्रिकेट टीम आगामी जिम्बाब्वे दौरे के लिए हरारे पहुंच चुकी है। इस दौरे पर सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। रविवार को जब टीम इंडिया रॉबर्ट गेब्रियल मुगाबे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरी, तो वैभव का कॉन्फिडेंस और स्वैग देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तुलना किसी फिल्म स्टार से करने लगे।
जिम्बाब्वे क्रिकेट का खास वीडियो जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ तेज गेंदबाज अशोक शर्मा और अन्य साथी खिलाड़ी भी मौजूद हैं। फैंस वैभव की इस हीरो माफिक एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर खासे उत्साहित हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
23 जुलाई से शुरू होगा तूफान भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से हो रही है। पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। चूंकि संजू सैमसन इस टीम का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए यह लगभग तय है कि वैभव सूर्यवंशी तीनों मैचों में खेलते नजर आएंगे। फैंस को अब इंतजार है कि क्या वैभव मैदान पर भी उसी तरह अपना जलवा दिखा पाएंगे।
टीम को वैभव से बड़ी उम्मीदें घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले वैभव सूर्यवंशी के लिए यह दौरा एक बड़ी जिम्मेदारी है। माना जा रहा है कि वैभव टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के साथ मिलकर टीम को आक्रामक शुरुआत देंगे। भारतीय टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण की मौजूदगी में वैभव के पास अपनी प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित करने का सुनहरा मौका है।
मुंबई से हरारे तक का सफर बीसीसीआई ने भी मुंबई टू हरारे का एक विशेष वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरी टीम के सफर को दिखाया गया है। इस वीडियो में कप्तान श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई और मयंक यादव समेत पूरी स्क्वाड को कड़ी मेहनत और तैयारी के मूड में देखा जा सकता है। जिम्बाब्वे पहुंचने पर भारतीय टीम का जोरदार स्वागत किया गया है।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन, प्रभसिमरन सिंह, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और मयंक यादव।
🇮🇳 The T20 world champions are here! India arrived at Robert Gabriel Mugabe International Airport on Sunday evening ahead of Thursday s T20I series opener against Zimbabwe at Harare Sports Club. 🛬🏏#ZIMvIND #ExperienceZimbabwe pic.twitter.com/jQPxItslXb
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 20, 2026
राहुल गांधी का PM मोदी पर अब तक का सबसे तीखा हमला: कहा- इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री
शुभमन गिल को दोहरा झटका: इंग्लैंड से वनडे सीरीज हारने के बाद ICC अवॉर्ड भी हाथ से फिसला
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का मंच ध्वस्त, फिर भी डटे रहे प्रदर्शनकारी
गुजरात का महा-सफाई अभियान: भरूच में ₹2153 करोड़ के ड्रग्स राख, 278 पुलिसकर्मी सम्मानित
ट्रंप का टैरिफ बम : कनाडा के सामानों पर 50% टैक्स का ऐलान, व्यापारिक जंग की आहट
विराट और रोहित को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन ने बताई चौंकाने वाली वजह
लामिन यमाल का खुल्लम-खुल्ला प्यार: वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए स्पेन के लकी चार्म
मारो सर, और मारो : लाठियों के सामने सीना ताने खड़ा वह शख्स कौन है?
₹250 की किताब सिर्फ ₹50 में! लड़की की धाकड़ बार्गेनिंग देख दंग रह गए लोग
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की नाराजगी का असली कारण क्या है?