दिल्ली: नीट (NEET) परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर देश की राजधानी का पारा चढ़ा हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने ऐलान किया है कि उनका संसद चलो मार्च मंगलवार को भी जारी रहेगा।
अभिजीत दिपके का दोटूक संदेश CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने देर रात साफ कर दिया कि पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा, हम मंगलवार को फिर संसद की ओर मार्च करेंगे। हम किसी भी कीमत पर अपना धरना स्थल खाली नहीं करेंगे। सोमवार को पुलिस द्वारा जंतर-मंतर से मंच हटाए जाने के बावजूद, हजारों प्रदर्शनकारी फिर से वहां जुट गए हैं।
सोमवार को हुई भीषण हिंसा सोमवार को दिल्ली की सड़कों पर हालात बेकाबू हो गए थे। संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तैनात सुरक्षा बलों और भीड़ के बीच हिंसक झड़प हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज करना पड़ा।
118 पुलिसकर्मी घायल, 70 हिरासत में दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस झड़प में कुल 118 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और डीसीपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं, लगभग 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं। उपद्रव के दौरान 15 से 20 सरकारी गाड़ियों और बसों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने अब तक 70 लोगों को हिरासत में लिया है और सख्त धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
इस्तीफे की मांग पर अड़ी CJP प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। पार्टी का आरोप है कि शिक्षा व्यवस्था में हुई धांधली के लिए सीधे तौर पर मंत्री जिम्मेदार हैं। पुलिस की बढ़ती सख्ती के बावजूद, संगठन ने अपनी रणनीति बरकरार रखने का फैसला किया है, जिससे मंगलवार को भी दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था और तनाव की स्थिति बनी रहने की आशंका है।
🚨आज हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त रैंक के अधिकारियों सहित दिल्ली पुलिस और केन्द्रीय पुलिस बलों के कुल 118 पुलिसकर्मियों से अधिक को चोटें आई, @CPDelhi श्री अनुराग कुमार ने अस्पताल जाकर घायल… pic.twitter.com/SGpiONjbd7
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 20, 2026
पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकता हूं , क्रिकेट के सिकंदर की भारत के खिलाफ बड़ी ललकार
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम का ऐलान, पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले पर टिकी नजरें
संसद मार्च की साक्षी जो ICU में जिंदगी और मौत के बीच फंसी, मची राजनीतिक हलचल
यूक्रेन के ओडेसा में रूसी मिसाइल अटैक: कमर्शियल जहाज बना श्मशान , 4 भारतीयों की दर्दनाक मौत
दिल्ली में संसद चलो मार्च बना रणक्षेत्र: 118 पुलिसकर्मी घायल, 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
हाइड्रोजन ट्रेन फुस्स? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप
रूसी मिसाइल हमले में 4 भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने मॉस्को के राजनयिक को किया तलब
राजस्थान में लौटा मॉनसून: 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सीकर में सड़कें बनीं दरिया
आधार अपडेट का नया नियम: अब घर बैठे फ्री में बदलें अपना ई-मेल, जानें पूरी प्रक्रिया
Jantar Mantar से लेकर Nadda के दफ्तर तक: NEET पेपर लीक और CJP की मुलाकात पर क्या बोले JP Nadda?